फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Unknown tourist fly drone camera over the Taj Mahal

ताजमहल की सुरक्षा में फिर लगी सेंध, अज्ञात पर्यटकों ने दो बार ड्रोन उड़ाया

Wed, 16 Jan 2019 08:02 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 16 Jan 2019 08:02 PM IST
विज्ञापन
Unknown tourist fly drone camera over the Taj Mahal
प्रतीकात्मक तस्वीर
ताजमहल की सुरक्षा में बुधवार को एक बार फिर से सेंध लगाई गई। अज्ञात पर्यटकों ने दो बार ड्रोन उड़ाया। एक बार ड्रोन दक्षिणी गेट से उड़ाया गया, जोकि रेड जोन तक उड़ा। शाम को महताब बाग की ओर से ड्रोन को उड़ाया गया। 
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों ने ड्रोन उड़ाने वालों की तलाश की मगर कोई हाथ नहीं लगा। पर्यटन पुलिस का कहना है कि वीडियो सामने आए हैं। जांच की जा रही है। 

ताजमहल और उसके पांच सौ मीटर के प्रतिबंधित क्षेत्र में ड्रोन कैमरे के उपयोग पर पूरी तरह पाबंदी है। इसके बाद भी आए दिन पर्यटक ड्रोन कैमरे से फोटोग्राफी करके ताज की सुरक्षा में सेंध लगा देते हैं। 
विज्ञापन


बुधवार की सुबह करीब 10.30 बजे कुछ लोगों ने दक्षिणी गेट से ड्रोन उड़ाया, जोकि ताज के रेड जोन पर मंडराता रहा। तकरीबन 10 मिनट तक ड्रोन उड़ता रहा। 
 

सीआईएसएफ के जवानों की नजर पड़ी तो बाहर आकर देखा गया मगर तब तक ड्रोन उड़ाने वाला पर्यटक वहां से जा चुका था। इसकी जानकारी ताजगंज थाना, ताज सुरक्षा और पर्यटन पुलिस को भी दी गई। 

इसके बाद आसपास के इलाके में पूछताछ की गई मगर पर्यटक का सुराग नहीं लगा। शाम तकरीबन छह बजे महताब से ताज के ऊपर दोबारा ड्रोन उड़ता हुआ देखा गया। काफी देर तक यहां भी ड्रोन उड़ता रहा। 

दूसरी बार भी सुरक्षा एजेंसियों को ड्रोन उड़़ाने वाले का पता नहीं चल सका। इस संबंध में पर्यटन थाना इंस्पेक्टर जितेंद्र द्विवेदी ने बताया कि ताज के प्रतिबंधित क्षेत्र में दो बार ड्रोन उड़ाने की जानकारी मिली है। इसकी जांच की जा रही है। 

वीडियो हो गए वायरल

ताजमहल के ऊपर ड्रोन उड़ाने के वीडियो शाम तक वायरल हो गए। कई लोगों के मोबाइल में यह वीडियो पहुंच गए। इन वीडियो में ताजमहल के दक्षिणी गेट से और इसके बाद महताब बाग की ओर से ड्रोन को उड़ते हुए दिखाया गया है। इनमें भारतीय पर्यटकों की आवाजें भी साफ आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed