फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Unknown man threatened to kidnapping and kill the daughter of the sub-inspector in Agra

Agra: दरोगा की बेटी को दुष्कर्म और हत्या करने की धमकी, अनजान नंबर से मोबाइल पर भेजे गए मैसेज

Tue, 06 Dec 2022 11:40 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 06 Dec 2022 11:40 AM IST
सार

आगरा में एक छात्रा को मोबाइल पर मैसेज भेजकर दुष्कर्म और हत्या करने की धमकी दी गई है। अनजान नंबर से कोई उसे वीडियो कॉल भी कर रहा है, जिससे पीड़ित दहशत में है।  

विज्ञापन
Unknown man threatened to kidnapping and kill the daughter of the sub-inspector in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की एक कोचिंग में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही दरोगा की बेटी दहशत में है। उसे अनजान नंबर से परेशान किया जा रहा है। अनजान नंबर से मैसेज भेजकर छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म और हत्या की धमकी दी गई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
इटावा की रहने वाली छात्रा न्यू आगरा क्षेत्र में किराये के मकान में रहती है। यहीं एक कोचिंग में पढ़ाई करती है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसके पास एक दिसंबर की दोपहर 11:43 बजे मैसेज आया। मैसेज करने वाले ने फोटो भेजने के लिए लिखा। मैसेज कर पूछा कि तुम कौन हो? क्या चाहते हो? इस पर मैसेज करने वाले ने अश्लील मैसेज भेजे। 

विज्ञापन

वीडियो कॉल भी करता है आरोपी 

मैसेज भेजने वाले ने धमकी दी कि वह अगवा कर दुष्कर्म करेगा। इसके बाद हत्या कर देगा। वह वीडियो कॉल भी करता है। इससे वह दहशत में है। छात्रा के पिता दरोगा और भाई अधिवक्ता हैं। जब से छात्रा के पास धमकी भरे मैसेज आए हैं, तब से छात्रा डरी सहमी रहती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा ने परिजन को नहीं बताया है। उसे डर है कि बताने पर परिजन वापस बुला लेंगे। कुछ दिन उसने कोचिंग जाना बंद किया। इस पर सहेलियों ने पूछा और हिम्मत दी। तब से वो कोचिंग जा रही है। थाना न्यू आगरा पुलिस का कहना है कि नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed