फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   university111

तीन हजार शिक्षकों की नौकरी पर लटकी तलवार

Mon, 20 Feb 2017 12:47 AM IST
तीन हजार शिक्षकों की नौकरी पर लटकी तलवार
तीन हजार शिक्षकों की नौकरी पर लटकी तलवार Updated Mon, 20 Feb 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
university111
teacher - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के तीन हजार सहायक अध्यापकों की नौकरी पर तलवार लटक गई है। कारण है, मध्य प्रदेश के व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) घोटाले में आया सुप्रीम कोर्ट का वह फैसला जिसमें 3,800 डाक्टरों की डिग्री निरस्त कर दी गई। शिक्षकों की नौकरी इसलिए खतरे में पड़ी क्योंकि इनकी बीएड की डिग्री को फर्जी बताया गया है। इन सभी की डिग्री डा. बीआरए यूनिवर्सिटी की है। एसआईटी अपनी जांच रिपोर्ट हाईकोर्ट में रख चुकी है। कभी भी फैसला आ सकता है।
विज्ञापन

मामला बीएड सत्र 2004-05 का है। आठ हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। एसआईटी ने लंबी जांच पड़ताल के बाद 5132 की डिग्री को फर्जी करार दिया। इनमें से तीन हजार डिग्रीधारक सहायक अध्यापक के रूप में नौकरी कर रहे हैं।
विज्ञापन

एसआईटी अपनी जांच रिपोर्ट हाईकोर्ट के सामने रख चुकी है। जांच भी हाईकोर्ट के आदेश पर हुई है। जांच एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट विवि. प्रबंधन को भी दे दी थी। लेकिन फैसला इसलिए नहीं हो पा रहा था क्योंकि संख्या बहुत बड़ी है। अब व्यापमं केस में फैसला आ जाने केबाद एसआईटी की नजर हाईकोर्ट पर लगी है। उधर विवि. प्रबंधन को भी हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी सप्ताह आएगी एसआईटी
आगरा।
केस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि फर्जी डिग्री प्रकरण में जांच को आगे बढ़ाने के लिए लखनऊ से एसआईटी इसी सप्ताह फिर से यूनिवर्सिटी आएगी। अब उन कालेजों पर कार्रवाई की तैयारी है जिन्होंने नियमों को ताक पर रखकर बीएड के 2004-05 सत्र में दाखिले दिए थे। ऐसे 84 कालेज बताए गए हैं। इस मामले में आठ केस पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed