फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   University Vice Chancellor test positive for covid in agra

आगरा में कोरोना: टीके की पहली डोज लगवा चुके कुलपति हुए संक्रमित, बेटा भी पॉजिटिव

Mon, 29 Mar 2021 12:23 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 29 Mar 2021 12:23 AM IST
सार

  • कुलपति ने 19 मार्च को टीके की पहली डोज लगवाई
  • बुखार आने पर शनिवार को दिए थे जांच को नमूने

विज्ञापन
University Vice Chancellor test positive for covid in agra
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। इन्होंने 19 मार्च को कोरोना वायरस की वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी। कुलपति के बेटे की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव है। 
विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि 65 साल के कुलपति प्रो. अशोक मित्तल और 29 साल के उनके बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बुखार आने पर शनिवार को एंटीजन जांच कराई थी, जिसमें संक्रमित मिलने पर आरटीपीसीआर जांच कराई। इसमें भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन


इनकी 60 साल की पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव है। कुलपति और उनके बेटे होम आइसोलेशन में हैं और इनका इलाज शुरू करा दिया है। इन्होंने 19 मार्च को एसएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस की वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी। निगेटिव आने के बाद इनको दूसरी डोज लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह के लिए लगातार रहे थे बैठक
कुलपति प्रो. अशोक मित्तल दीक्षांत समारोह की तैयारियों के लिए लगातार बैठकें कर रहे थे। ऐसे में बैठक में शामिल अन्य लोगों की सूची बनाकर उनकी स्क्रीनिंग और नमूने भी लिए जाएंगे। 

संपर्क में आए लोगों की भी होगी जांच: सीएमओ
सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि कुलपति के संपर्क में आए लोगों की भी कोरोना जांच कराई जाएगी। कार्यालय भी दो दिन बंद रहेगा। नमूने लेने और मॉपिंग कराने के लिए ही कार्यालय खोला जाएगा। रैपिड टीम संपर्क में आए लोगों की सूची बना रही है।

वायरस के हैवी लोड से हुआ संक्रमण: डॉ. अजित चाहर
कोविड मरीजों का इलाज कर रहे डॉ. अजित चाहर ने बताया कि वैक्सीन की पहली डोज लगने के बाद पर्याप्त एंटीबॉडी नहीं बनी होंगी और वायरस के हैवी लोड से यह संक्रमित हो गए होंगे, लेकिन टीका लगने के बाद वायरस ज्यादा प्रभावी नहीं होता और खतरनाक साबित नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed