{"_id":"606050ff8ebc3ed37a204f3b","slug":"university-vice-chancellor-test-positive-for-covid-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कोरोना: टीके की पहली डोज लगवा चुके कुलपति हुए संक्रमित, बेटा भी पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में कोरोना: टीके की पहली डोज लगवा चुके कुलपति हुए संक्रमित, बेटा भी पॉजिटिव
Mon, 29 Mar 2021 12:23 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 29 Mar 2021 12:23 AM IST
सार
- कुलपति ने 19 मार्च को टीके की पहली डोज लगवाई
- बुखार आने पर शनिवार को दिए थे जांच को नमूने
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। इन्होंने 19 मार्च को कोरोना वायरस की वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी। कुलपति के बेटे की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव है।
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि 65 साल के कुलपति प्रो. अशोक मित्तल और 29 साल के उनके बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बुखार आने पर शनिवार को एंटीजन जांच कराई थी, जिसमें संक्रमित मिलने पर आरटीपीसीआर जांच कराई। इसमें भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।
इनकी 60 साल की पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव है। कुलपति और उनके बेटे होम आइसोलेशन में हैं और इनका इलाज शुरू करा दिया है। इन्होंने 19 मार्च को एसएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस की वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी। निगेटिव आने के बाद इनको दूसरी डोज लगेगी।

दीक्षांत समारोह के लिए लगातार रहे थे बैठक
कुलपति प्रो. अशोक मित्तल दीक्षांत समारोह की तैयारियों के लिए लगातार बैठकें कर रहे थे। ऐसे में बैठक में शामिल अन्य लोगों की सूची बनाकर उनकी स्क्रीनिंग और नमूने भी लिए जाएंगे।
संपर्क में आए लोगों की भी होगी जांच: सीएमओ
सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि कुलपति के संपर्क में आए लोगों की भी कोरोना जांच कराई जाएगी। कार्यालय भी दो दिन बंद रहेगा। नमूने लेने और मॉपिंग कराने के लिए ही कार्यालय खोला जाएगा। रैपिड टीम संपर्क में आए लोगों की सूची बना रही है।
वायरस के हैवी लोड से हुआ संक्रमण: डॉ. अजित चाहर
कोविड मरीजों का इलाज कर रहे डॉ. अजित चाहर ने बताया कि वैक्सीन की पहली डोज लगने के बाद पर्याप्त एंटीबॉडी नहीं बनी होंगी और वायरस के हैवी लोड से यह संक्रमित हो गए होंगे, लेकिन टीका लगने के बाद वायरस ज्यादा प्रभावी नहीं होता और खतरनाक साबित नहीं होता।