फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   University: The year 2020 degree and 2021 marks will be given together

वर्ष 2020 की डिग्री व 2021 की अंकतालिकाएं साथ दी जाएंगी

Fri, 04 Feb 2022 01:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
University: The year 2020 degree and 2021 marks will be given together
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की शैक्षणिक सत्र 2019-20 की डिग्रियां प्रिंट हो गई हैं। साथ ही सत्र 2020-21 की अंकतालिकाएं भी छप चुकी हैं। इन पर हस्ताक्षर हो रहे हैं। दोनों एक साथ कॉलेजों को भेजी जाएंगी। छात्र-छात्राएं कॉलेजों से इन्हें प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

शैक्षणिक सत्र 2019-20 की डिग्रियां दीक्षांत समारोह (21 दिसंबर) के दिन डिजी लॉकर में अपलोड कर दी गई थीं। समारोह में प्रभारी कुलपति की ओर से घोषणा की गई थी कि डिग्रियां दस दिन के अंदर कॉलेजों को भेज दी जाएंगी। डिग्रियां छपने में देरी हुईं। इससे वितरण नहीं किया जा सका। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव का कहना है कि सत्र 2019-20 की सभी 1.04 लाख डिग्रियां छप चुकी हैं। वर्ष 2021 की अंकतालिकाएं भी छपकर आ गई हैं। ऐसी योजना बनाई गई है कि डिग्री और अंकतालिकाएं एक साथ कॉलेजों को दे दी जाएं। अंकतालिकाओं पर हस्ताक्षर किए जा रहे हैं। एक हफ्ते में डिग्री व अंकतालिकाओं के वितरण का कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed