फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   University: The question paper was being solved by speaking

विश्वविद्यालय की परीक्षा में प्रश्नपत्र बोलकर हल कराया जा रहा था

Wed, 04 Aug 2021 01:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
University: The question paper was being solved by speaking
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में मंगलवार को पहली पाली में बीएससी तृतीय वर्ष की परीक्षा के दौरान श्रीमती विमला देवी इंस्टीट्यूट, अवागढ़, एटा में उड़नदस्ते ने सामूहिक नकल पकड़ी। पर्ची से विद्यार्थियों को बोलकर प्रश्नपत्र हल कराया जा रहा था। उड़नदस्ते ने परीक्षा नियंत्रक को रिपोर्ट दे दी है।
विज्ञापन

आरएसएस पीजी कॉलेज, सैदपुर, बल्देव, मथुरा में उड़नदस्ते ने छह परीक्षार्थियों को आपस में मिलकर नकल करते हुए पकड़ा। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि परीक्षार्थियों की ओएमआर शीट का मिलान करने पर पता चला कि सभी ने एक जैसे प्रश्नों को हल किया था। ओएमआर शीट जब्त करके रिपोर्ट परीक्षा नियंत्रक को सौंप दी गई। बल्देव मथुरा के एक कॉलेज की शिकायत कुलपति को मिली थी, उड़नदस्ता भेजकर इसकी जांच कराई गई। केंद्र में नकल होती पाई गई। उड़नदस्ते ने अपनी रिपोर्ट परीक्षा नियंत्रक को बंद लिफाफे में दी है। इस प्रकरण को भी यूएफएम कमेटी में रखा जाएगा।
विज्ञापन

उड़नदस्ता प्रभारी प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को सर्वाधिक करीब 1.70 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए। 20 उड़नदस्ते निरीक्षण के लिए निकले। प्रत्येक उड़नदस्ते ने तीनों पाली की परीक्षाओं को मिलाकर 10 कॉलेजों का निरीक्षण किया। कुल 200 केंद्रों का निरीक्षण किया गया। जो भी अव्यवस्था मिल रही है, उसकी रिपोर्ट उड़नदस्तों की ओर से परीक्षा नियंत्रक को उपलब्ध कराई जा रही है। सभी को यूएफएम कमेटी में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा। दीनबंधु दीनानाथ पीजी कॉलेज, एटा में पहली पाली की परीक्षा में बीएससी रसायन विज्ञान तृतीय प्रश्नपत्र की परीक्षा में परीक्षार्थियों को बोलकर नकल कराए जाने की तैयारी की जा रही है। उड़नदस्ता पहुंचा तो प्रश्नपत्र की सीरीज ‘ए’ की बुकलेट में सीरीज ‘बी’, ‘सी’ और ‘डी’ के प्रश्नों के नंबर डलवाए जा रहे थे। जिससे मास्टर की से नकल कराई जा सके। प्रश्नपत्रों की बुकलेट सील कर दी गई है और रिपोर्ट बनाकर परीक्षा नियंत्रक को दे दी गई है।
आगरा। विश्वविद्यालय की परीक्षा में 369 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें से 89 केंद्र अभी तक कंट्रोल रूम से नहीं जुड़ पाए हैं। मंगलवार को निरीक्षण के दौरान उड़नदस्तों को केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे ठीक से चलते नहीं मिले। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी का कहना है कि जिन केंद्रों की रिपोर्ट उड़नदस्ते व कंट्रोल रूम से दी जा रही है, सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सिढ़पुरा (कासगंज)। शंकर सिंह महाविद्यालय में मंगलवार को बीएससी द्वितीय वर्ष की रसायन विज्ञान की परीक्षा होने के बाद महाविद्यालय के परीक्षार्थियों एवं विद्यालय के कर्मियों के बीच झड़प हो गई। दोनों के बीच हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए। उपजिलाधिकारी एवं सीओ ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। परीक्षार्थियों ने महाविद्यालय में नकल कराने को लेकर अवैध वसूली किए जाने का आरोप लगाया है। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई हैं। एबीवीपी ने इस मामले में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
परीक्षा की समाप्ति के बाद परीक्षार्थियों एवं कर्मियों के बीच हुई मारपीट में जयकिशन एवं कॉलेज कर्मी नरसिंह के चोट आ गईं। छात्र का आरोप है कि उसकी कॉपी को परीक्षा की समाप्ति से आधा घंटा पूर्व ही ले लिया गया। हंगामा बढ़ा तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उपजिलाधिकारी रवेंद्र कुमार एवं सीओ दीप कुमार पंत भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने छात्रों के साथ वार्ता की और उन्हें समझाया। इस दौरान जय किशन सहित अन्य छात्रों ने विद्यालय प्रबंधक पर नकल कराने के लिए अवैध रूप से पांच से छह हजार रुपये लिए जाने का आरोप लगाया और तहरीर पुलिस को दी। वहीं एबीवीपी के जिला संयोजक तेजेंद्र लोधी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर अवैध वसूली किए जाने पर परीक्षा केंद्र को निरस्त किए जाने की मांग की है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि तहरीर मिली हैं। मामले की जांच की जा रही है।

‘शंकर सिंह महाविद्यालय मामले में प्रधानाचार्य से रिपोर्ट ली जाएगी। उसके बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आगे इस केंद्र पर उड़नदस्ते की मौजूदगी में परीक्षा कराई जाएगी।’ - अजय कृष्ण यादव, परीक्षा नियंत्रक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed