फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   University: Semester examinations of B.Sc Agriculture postponed

विविः बीएससी कृषि की सेमेस्टर परीक्षाएं टलीं

Sun, 23 Jan 2022 01:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
University: Semester examinations of B.Sc Agriculture postponed
आगरा। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की बीएससी कृषि की सेमेस्टर परीक्षाएं भी टाल दी गई हैं। परीक्षाएं 29 जनवरी से कराई जानी थीं। इसका कार्यक्रम विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से तैयार करा लिया गया था। इसे जारी नहीं किया गया था।
विज्ञापन

बीएससी कृषि पाठ्यक्रम विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में संचालित है। इसकी परीक्षा का कार्यक्रम अलग से जारी होना था। अभी जिन सेमेस्टर पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी किए गए थे, वह विश्वविद्यालय परिसर के संस्थानों में या फिर संस्थानों के साथ कॉलेजों में भी संचालित थे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव का कहना है कि छात्र-छात्राओं के हित में परीक्षाओं को टालने का निर्णय लिया गया है। विभिन्न संस्थानों और कॉलेजों की ओर से भी वर्तमान परिस्थितियों में सेमेस्टर परीक्षाएं न कराए जाने की मांग की जा रही थी। छात्र-छात्राओं की ओर से कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट भी संबंधित कॉलेजों व संस्थानों में दी गई थी। परीक्षाओं का दूसरा कार्यक्रम जल्द घोषित किया जाएगा। इसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देश की कड़ी में शनिवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलसचिव संजीव कुमार सिंह की ओर से भी पत्र जारी किया गया। संस्थानों के डीन, निदेशक व विभागाध्यक्षों और संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों से कहा गया है कि संस्थानों में 30 जनवरी तक भौतिक रूप से पठन-पाठन बंद रहेगा। इस अवधि में ऑनलाइन पढ़ाई कराई जाएगी। कार्यालय यथावत खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed