फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   University: On the second day only 25 colleges took degrees

विविः दूसरे दिन भी महज 25 कॉलेज ले गए डिग्रियां

Sat, 04 Dec 2021 01:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
University: On the second day only 25 colleges took degrees
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन के दूसरे चरण के डिग्री वितरण अभियान में भी कॉलेज ढिलाई बरत रहे हैं। शुक्रवार को भी महज 25 कॉलेज छलेसर कैंपस से डिग्रियां ले गए। जबकि 100 कॉलेजों को बुलाया गया था। इसके अलावा बृहस्पतिवार को रह गए कॉलेजों को भी डिग्री उपलब्ध कराई जानी थी।
विज्ञापन

अभियान में शैक्षणिक सत्र 2017-18 की करीब 1.25 लाख डिग्रियों के साथ सत्र 2018-19 की बची हुई करीब 50 हजार डिग्रियों का वितरण किया जा रहा है। दो दिन के अभियान में 36 हजार डिग्रियां 45 कॉलेज ले गए। इन दो दिनों में 200 कॉलेजों को कोड संख्या के आधार पर डिग्री लेने के लिए बुलाया गया था। शनिवार को कॉलेज कोड 201 से 300 तक के कॉलेजों को डिग्री लेने के लिए बुलाया गया है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव का कहना है कि नौ दिसंबर तक दूसरे चरण का डिग्री वितरण अभियान चलेगा। इस अवधि में जितने भी कॉलेज आएंगे, उनको डिग्री दे दी जाएगी। जो कॉलेज डिग्री नहीं ले जाएंगे, उनको नोटिस जारी किया जाएगा। राज्यपाल के आदेश पर डिग्री वितरण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को लंबित डिग्रियां निशुल्क उपलब्ध कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed