फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   university no another chance in examination form

परीक्षाफार्म भरने का और मौका नहीं देगा विश्वविद्यालय

Mon, 19 Jul 2021 02:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
university no another chance in examination form
आगरा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने नया शैक्षणिक सत्र एक अक्तूबर से शुरू करने और सत्र 2020-21 की परीक्षाएं 31 अगस्त तक कराने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किया है। हालांकि डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम में कोई बदलाव करने की तैयारी में नहीं है। न ही परीक्षा फार्म भरने से वंचित रह गए छात्रों को कोई और मौका देने के पक्ष में है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन से कॉलेजों की ओर से परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया खोलने की मांग की जा रही है। वहीं, छात्र संगठन विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि छात्रों को परीक्षा फार्म भरे जाने के लिए कई मौके दिए जा चुके हैं, अब तारीख आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि दो-तीन दिन में परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र जारी करना शुरू कर दिया जाएगा। इसकी तैयारी चल रही है। परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया अब नहीं खोली जानी है।
विज्ञापन

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन रविवार को शाम आठ बजे तक परीक्षा केंद्रों की सूची जारी नहीं कर पाया। केंद्र निर्धारण से अधिक समय आपत्तियों के निस्तारण में लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची 11 जुलाई कोे जारी कर 14 जुलाई तक आपत्तियां प्राप्त की गई थी। 350 से अधिक आपत्तियां विश्वविद्यालय को प्राप्त हुई थीं। इनका निस्तारण करके पहले शनिवार को फिर रविवार को सूची वेबसाइट पर अपलोड करनी थी। रविवार देर शाम तक काम चलता रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed