फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   university exame, admit card does not receive

विवि की परीक्षाएं आज से, नहीं आए प्रवेश पत्र

Sun, 01 Mar 2020 10:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
university exame, admit card does not receive
01एमएनपी-33-डॉ.भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय में विश्वविद्यालय परीक्षाओं की तैयारी करते नोडल अधिकार? - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि की परीक्षाओं को लेकर नोडल प्रभारी सहित सभी कॉलेजों के प्राचार्य चिंतित हैं। केंद्रों पर अब तक उपस्थिति पंजिका नहीं उपलब्ध हो सकी। छात्रों को प्रवेशपत्र भी रविवार की देर शाम तक नहीं मिले थे।
विज्ञापन

विवि की स्नातक और परास्नातक की परीक्षाएं सोमवार से शुरू होने जा रही हैं। परीक्षार्थियों के पास प्रवेश पत्र तक नहीं हैं। वहीं परीक्षा केंद्र व नोडल सेंटरों पर परीक्षार्थियों की उपस्थिति शीट भी रविवार देर शाम तक नहीं पहुंच सकी। सबसे अधिक
विज्ञापन

परेशान तो परीक्षार्थी थे। जिले के 105 कॉलेजों में से मात्र छह कॉलेजों के छात्र-छात्राओं के ही प्रवेश पत्र रविवार की देर शाम तक विवि की वेबसाइट से अपलोड किए जा सके। 99 वित्तविहीन कॉलेजों के प्रवेश पत्र भी अपलोड नहीं हो सके थे। जिसके चलते परीक्षार्थी परेशान रहे। जिले में परीक्षा के लिए 52 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों को छह नोडल केंद्रों से जोड़ा गया है। इनमें से पांच नोडल केंद्र तो जनपद में ही हैं जबकि एक फिरोजाबाद के राजकीय बालिका महाविद्यालय सिरसागंज को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज गृहविज्ञान और सैन्य विज्ञान की परीक्षा
सोमवार को प्रथम पाली में बीए तृतीय वर्ष, द्वितीय पाली में बीए प्रथम वर्ष और तृतीय पाली में बीए प्रथम वर्ष की गृहविज्ञान और मलेट्री विज्ञान की परीक्षा है। लेकिन अधिकतर विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र उपलब्ध नहीं हो सके थे।
रविवार को नोडल केंद्रों से केंद्र व्यवस्थापकों को उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित की गईं। प्रश्नपत्र सोमवार सुबह चार बजे ही जिले में पहुंचने की बात कही गई है। देर शाम तक केंद्र व्यवस्थापक उत्तर पुस्तिकाओं के लिए नोडल केंद्रों पर मौजूद रहे।

नोडल प्रभारियों की शनिवार को हुई बैठक में बताया कि प्रवेशपत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। लेकिन कॉलेजों के प्राचार्य से जानकारी मिली है कि वित्तविहीन के प्रवेशपत्र डाउनलोड नहीं हो रहे हैं। केंद्रों पर उपस्थिति पंजिका भी उपलब्ध नहीं है। फिलहाल अन्य तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
डॉ. रामबाबू, नोडल अधिकारी डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed