फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   University: Degrees of the session 2016-17 will be distributed from December 15

विविः 15 दिसंबर से बांटी जाएंगी सत्र 2016-17 की डिग्रियां

Mon, 13 Dec 2021 01:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
University: Degrees of the session 2016-17 will be distributed from December 15
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से तीसरे चरण का डिग्री वितरण अभियान 15 से 20 दिसंबर तक चलाया जाएगा। पूर्व घोषित कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। इससे पहले 13 से 16 दिसंबर तक डिग्रियां कॉलेजों को दी जानी थीं। संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि अभियान के दौरान सत्र 2016-17 के साथ सत्र 2017-18 व 2018-19 की बची हुई डिग्रियां भी कॉलेजों को दी जाएंगी। कॉलेज कोड के अनुसार डिग्री लेने के लिए कॉलेजों को बुलाया गया है। 15 दिसंबर को 01 से 100, 16 को 101 से 200 तक, 17 को 201 से 300 तक, 18 को 301 से 500 तक, 19 को 501 से 700 तक और 20 दिसंबर को 701 से अंतिम तक कोड वाले कॉलेजों को बुलाया गया है। विश्वविद्यालय के छलेसर कैंपस से डिग्रियों का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

डिग्री लेने के लिए कॉलेजों के प्राचार्यों को किसी अधिकृत शिक्षक व कर्मचारी को अधिकृत पत्र, आधार कार्ड या अन्य पहचानपत्र के साथ भेजना होगा। शपथपत्र भी उपलब्ध कराना होगा जिसमें छात्र-छात्राओं को निशुल्क डिग्री दिए जाने की बात होगी। छात्र-छात्राओं को डिग्री कॉलेजों से निशुल्क दी जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा। विश्वविद्यालय की बीएएमएस द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 14 से 22 दिसंबर तक कराई जाएंगी। परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षा केंद्रों का निर्धारण भी हो चुका है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने बताया कि परीक्षा छह नोडल केंद्रों पर कराई जाएगी। इनमें 14 कॉलेजों के छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। नोडल केंद्रों के प्रभारियों को कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराते हुए परीक्षा कराने के लिए कहा गया है। परीक्षा का समय सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed