{"_id":"621e7fef787bb31a0763b1bb","slug":"university-courses-conducted-in-residential-institutions-will-be-modified-agra-news-agr525866782","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवासीय संस्थानों में संचालित पाठ्यक्रम संशोधित किए जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवासीय संस्थानों में संचालित पाठ्यक्रम संशोधित किए जाएंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय परिसर के आवासीय संस्थानों व विभागों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप प्रवेश लिए जाने हैं और पढ़ाई कराई जानी हैं। इसके लिए नए रोजगारपरक पाठ्यक्रम खोले जाने हैं और पहले से संचालित पाठ्यक्रमों को संशोधित किया जाना है। पाठ्यक्रमों के सीटों की संख्या और फीस का फिर से निर्धारण होना है। इसके निदेशकों/विभागाध्यक्षों से 15 मार्च तक प्रस्ताव मांगे गए हैं।
विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के बीए, बीएससी व बीकॉम पाठ्यक्रमों में चालू सत्र में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू कर दिया गया है। आगामी सत्र में आवासीय संस्थानों में लागू किया जाना है। उसकी तैयारी अभी से की जा रही है। डीन एकेडमिक प्रो. संजीव कुमार की ओर से प्रभारी कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के आदेश पर विभागाध्यक्षों व निदेशकों को पत्र जारी किया गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप पाठ्यक्रम तैयार करके, सीटों की संख्या, फीस का फिर से निर्धारण कर उनका अध्यादेश तैयार करने की अपेक्षा की गई है। अकादमिक कार्यों की रूपरेखा तैयार कर डीन अकादमिक के माध्यम से विश्वविद्यालय प्रशासन को भेजी जानी है।
आगामी सत्र की प्रवेश प्रक्रिया अप्रैल-मई माह में शुरू की जानी है। इसको देखते हुए निदेशकों व विभागाध्यक्षों को 15 मार्च तक पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से रिपोर्ट तैयार करके प्रस्तुत करना है। इसे अकादमिक समिति की बैठक में रखा जाएगा। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर के मुताबिक अकादमिक परिषद की मंजूरी के बाद प्रस्तावों को विश्वविद्यालय की विद्या परिषद और कार्य परिषद में रखा जाएगा। मंजूरी के बाद पाठ्यक्रमों को आगामी सत्र से संचालित किया जाएगा।