फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   University: Colleges could not get employable courses

जनवरी में विश्वविद्यालयों को मिल पाएंगे रोजगारपरक कोर्स

Fri, 24 Dec 2021 01:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
University: Colleges could not get employable courses
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों को स्नातक प्रथम वर्ष में पढ़ाने के लिए रोजगारपरक पाठ्यक्रम अभी तक नहीं मिल पाए। जबकि पाठ्यक्रम निर्धारण समिति ने 135 रोजगारपरक पाठ्यक्रमों को मंजूरी नौ दिसंबर को ही दे दी थी। पाठ्यक्रमों को विश्वविद्यालय की विद्या परिषद और कार्य परिषद से मंजूरी मिलना बाकी है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्नातक के छात्र-छात्राओं को रोजगारपरक पाठ्यक्रमों को अनिवार्य रूप से और चार सेमेस्टर में पढ़ना है। प्रत्येक सेमेस्टर में रोजगारपरक पाठ्यक्रम तीन क्रेडिट का होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कॉलेजों से ही उनके यहां रोजगारपरक पाठ्यक्रम पढ़ाने के लिए प्रस्ताव मांगे। कुल 135 प्रस्ताव विभिन्न कॉलेजों से मिले। नौ दिसंबर को जुबली हाल में हुई पाठ्यक्रम निर्धारण समिति में सभी प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई। यह भी तय किया गया कि चालू सत्र में सभी कॉलेजों को इन्हीं 135 पाठ्यक्रमों में से ही पढ़ाना है। आगामी सत्र में वह कोई नया पाठ्यक्रम शामिल करा सकते हैं।
विज्ञापन

पाठ्यक्रम निर्धारण समिति की बैठक में रोजगारपरक पाठ्यक्रमों के समायोजन की जिम्मेदारी टास्क फोर्स के सदस्य सेंट जोंस कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संजय जैन को दी गई थी। पाठ्यक्रमों को मंजूरी देने के लिए विद्या परिषद और कार्य परिषद की बैठक अभी तक नहीं हुई न ही इसकी तारीख घोषित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर का कहना है कि दीक्षांत समारोह में व्यस्तता की वजह से इस प्रक्रिया में कुछ देरी हुई है। इसी माह विद्या परिषद और कार्य परिषद की बैठक बुलाए जाने की तैयारी है। इसमें पाठ्यक्रमों को मंजूरी मिलने के बाद कॉलेजों को जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed