{"_id":"621155e8787bb31a0763a8fe","slug":"university-ba-bsc-bcom-examinations-will-be-objective-agra-news-agr5248556173","type":"story","status":"publish","title_hn":"विविः बीए, बीएससी व बीकॉम की परीक्षाएं वस्तुनिष्ठ होंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विविः बीए, बीएससी व बीकॉम की परीक्षाएं वस्तुनिष्ठ होंगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत संबद्ध कॉलेजों में संचालित बीए, बीएससी और बीकॉम पाठ्यक्रमों की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा वस्तुनिष्ठ कराने का निर्णय लिया गया है। परीक्षा के संबंध में शनिवार को विश्वविद्यालय के बृहस्पति भवन में प्रभारी कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में परीक्षा समिति की बैठक हुई। प्रभारी कुलपति ऑनलाइन जुड़े।
विश्वविद्यालय में पहली बार राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत सेमेस्टर परीक्षाएं कराई जा रही हैं। पहले ही परीक्षा में देरी हो चुकी है। वार्षिक परीक्षा के समय विश्वविद्यालय प्रशासन प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा कराने जा रहा है। आगामी सत्र में ज्यादा विलंब न हो, इसके लिए समय बचाने की दिशा में परीक्षा ओएमआर शीट आधारित कराने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। परीक्षा में वस्तुनिष्ठ (वैकल्पिक उत्तर वाले प्रश्न) पूछे जाएंगे। बैठक में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव, कुलसचिव संजीव कुमार सिंह, वित्त अधिकारी एके सिंह, प्रो. ब्रजेश रावत, प्रो. संजीव कुमार, औटा महामंत्री डॉ. भूपेंद्र चिकारा, डॉ. एसपी सिंह आदि उपस्थित रहे।
बीए, बीएससी और बीकॉम की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं मार्च के दूसरे सप्ताह से प्रस्तावित हैं। अभी तारीख घोषित नहीं की गई है। कॉलेजों में अभी तक आंतरिक परीक्षाएं नहीं हो पाई हैं। इसी हफ्ते में कॉलेजों ने परीक्षाएं कराना शुरू किया है। सेमेस्टर परीक्षा के फार्म भी छात्र-छात्राएं नहीं भर पाए हैं। अब प्रक्रिया शुरू की जा रही है।