फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   University: 3967 complaints received in seven days, only 70 were resolved

विवि: सत दिन में 3967 शिकायतें, 70 का ही हो सका समाधान

Tue, 19 Oct 2021 01:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
University: 3967 complaints received in seven days, only 70 were resolved
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में लगाए गई विशेष हेल्प डेस्क में सात दिन में 3967 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से विश्वविद्यालय प्रशासन महज 70 शिकायतों का ही निपटारा कर पाया है। बाकी की शिकायतों के समाधान के लिए अधिकारी 25 अक्तूबर तक समाधान की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के समाज विज्ञान संस्थान में 12 से 18 अक्तूबर तक हेल्प डेस्क पर गूगल फॉर्म से सबसे ज्यादा शिकायतें आईं। इनकी संख्या 2415 है। ई-मेल से 675 और हेल्प डेस्क पर 877 शिकायतें आईं। इनमें से अंतिम दिन 274 शिकायती पत्र आए। इनमें अंकतालिका में अंक न दर्ज होने की 367, विषय में कम अंक आने पर मूल्यांकन चुनौतियों की 510 की शिकायतें सबसे ज्यादा रहीं। बाकी की नाम की स्पेलिंग में गड़बड़ी, विषयों के अंक कम-ज्यादा होने, अंकतालिका न मिलने की शिकायतें रहीं। इनमें से विश्वविद्यालय प्रशासन ने 70 शिकायतों का ही समाधान हो पाया है। हेल्प डेस्क पर डिग्री न मिलने की शिकायत लेकर अधिकांश छात्र आए, लेकिन इनके प्रार्थनापत्र यहां जमा नहीं किए। इनको डिग्री विभाग में भेज दिया। हेल्प डेस्क पर बैठे कर्मचारियों के मुताबिक 550 से अधिक छात्र डिग्री की परेशानियों के लिए ही आए।
विज्ञापन

सात दिन में 3967 शिकायतें आई हैं, इनमें से 70 का समाधान हो गया है। सभी शिकायतों को एजेंसी भेजा गया है। इनको 25 अक्तूबर तक समाधान कराया जाएगा। इसकी रोजाना निगरानी भी रखी जाएगी। - प्रो. मनोज श्रीवास्तव, सदस्य, हेल्प डेस्क समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष गौरव शर्मा का कहना है कि हेल्प डेस्क लगाकर शिकायत सुनना अच्छी पहल है, लेकिन यहां भी छात्रों की परेशानी हल नहीं होती। छात्र फिर लगातार चक्कर काटने को मजबूर रहते हैं। इससे पहले भी हेल्प डेस्क लगी, लेकिन कुछेक का ही समाधान हुआ। - गौरव शर्मा, पूर्व अध्यक्ष छात्र संघ

सभी विभागों की समन्वय समिति बनाई जाए, जिससे संबंधित विभाग की त्रुटियां या फिर गड़बड़ी हो उसे मौके पर सुधार कराते हुए एजेंसी भेजें। शिकायतों के निस्तारण को प्राथमिकता देते हुए इसके लिए अलग विंग बनाई जाए। - रवि यादव, समाजवादी छात्र सभा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed