{"_id":"619aa8e0a89cb8363d2ff72d","slug":"university-250-colleges-applied-to-make-center-agra-news-agr515429938","type":"story","status":"publish","title_hn":"विविः केंद्र बनाने के लिए 250 कॉलेजों ने किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विविः केंद्र बनाने के लिए 250 कॉलेजों ने किया आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से चालू शैक्षणिक सत्र में स्नातक प्रथम वर्ष की सेमेस्टर परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कॉलेजों से केंद्र बनाने के संबंध में आवेदन मांगे गए थे। इसके लिए कुल 250 कॉलेजों ने आवेदन किया है।
केंद्र निर्धारण समिति के समन्वयक प्रो. लवकुश मिश्रा ने बताया कि जिन कॉलेजों ने परीक्षा केंद्र बनाने के लिए आवेदन किया है, प्रभारी कुलपति के आदेशानुसार उनका पहले भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। मानकों पर खरा मिलने पर ही कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाने पर विचार किया जाएगा। इस बार परीक्षा केंद्रों की संख्या कुछ बढ़ सकती है। गत सत्रों की परीक्षा में शिकायतें मिलीं कि क्षमता से अधिक परीक्षार्थी केंद्रों पर डाल दिए गए। एक बेेंच पर तीन-तीन परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। केंद्र निर्धारण से पहले कॉलेजों में कमरे, फर्नीचर, बिजली, पानी, पंखा के साथ सीसीटीवी, वाइस रिकॉर्डर, इंटरनेट की सुविधा आदि देखी जाएगी। परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्रों को विश्वविद्यालय में बने कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। जिससे परीक्षा के दौरान कोई परेशानी न हो।