फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   University: 126 posts of teachers approved in self finance courses

सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रमों में संविदा शिक्षकों के 126 पद स्वीकृत

Sun, 21 Nov 2021 02:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
University: 126 posts of teachers approved in self finance courses
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के बृहस्पति भवन में शनिवार को वित्त समिति की बैठक प्रभारी कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय की अध्यक्षता में हुई। इसमें आवासीय इकाई के संस्थानों में संचालित सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रमों के वित्तीय औचित्य निर्धारण के लिए बनाई गई समिति की रिपोर्ट को प्रस्तुत किया गया। उसके अनुसार सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रमों में शिक्षकों के 126 पद सशर्त स्वीकृत किए गए। अब प्रस्ताव कार्य परिषद में रखा जाएगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने बताया कि स्वीकृत पदों पर संविदा शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इस प्रक्रिया में कुछ समय लगेगा, इसलिए संविदा शिक्षकों की नियुक्ति होने तक स्वीकृत पदों के सापेक्ष विषय विशेषज्ञों को रखा जाएगा। वित्त समिति में पास प्रस्ताव को कार्य परिषद में रखा जाएगा। वित्त अधिकारी एके सिंह ने बताया कि कुलपति की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह भी तय हुआ है कि सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रमों में शिक्षकों के कुल 126 पद होंगे। जिन पाठ्यक्रमों में पहले से पद सृजित हैं, वह इसी में समाहित होंगे। शिक्षकों के अलावा सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रमों में तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों, लैब टेक्नीशियन आदि के करीब 100 पद स्वीकृत किए गए हैं। वित्त समिति की बैठक में कुलसचिव संजीव कुमार सिंह व प्रो. संजय चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

संस्थानों के बाकी निदेशकों व विभागाध्यक्षों की तरह डीन स्टूडेंट वेलफेयर (डीएसडब्ल्यू) और चीफ प्रॉक्टर को भी वित्तीय अधिकार दिए गए हैं। ये दोनों प्रति माह 50 हजार रुपये और प्रति वाउचर पांच हजार रुपये खर्च कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed