फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   univ exam start, incomplete preparation

अव्यवस्थाओं के बीच विवि की परीक्षा शुरू

Mon, 02 Mar 2020 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
univ exam start, incomplete preparation
02एमएनपी-17-आरसी महाविद्यालय में परीक्षा देती छात्राएं - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि की परीक्षाएं सोमवार से अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हो गईं। वित्तविहीन महाविद्यालयों के प्राचार्य और परीक्षार्थी परीक्षा से पांच घंटे पहले तक परेशान रहे। रविवार रात दो बजे से परिक्षार्थियों के प्रवेशपत्र डाउनलोड हो सके। प्रथम दिन जिले के 38 केंद्रों पर परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र के लिए उपस्थिति प्रपत्र भी रात में ही डाउन लोड किए जा सके। परीक्षा केंद्रों पर रात भर तैयारी चलती रहीं। सोमवार को बीए गृह विज्ञान और सैन्य विज्ञान की परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच आयोजित हुई। प्रथम पाली में तृतीय वर्ष, द्वितीय पाली में प्रथम वर्ष व तृतीय पाली में द्वितीय वर्ष के परीक्षार्थियों की परीक्षा आयोजित हुई।
विज्ञापन

जिले के नोडल केंद्र श्री चित्रगुप्त डिग्री कॉलेज से संबद्ध सात, आरसी महिला डिग्री कॉलेज से संबद्ध तीन, राजकीय कन्या महाविद्यालय कुरावली से संबद्ध तीन, नेशनल डिग्री कॉलेज भोगांव से संबद्ध 17 व डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यायल से संबद्ध आठ परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल केंद्र राजकीय कन्या महाविद्यालय से संबंधित तीन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन हुआ। इनमें से दो केंद्रों पर बीए तृतीय वर्ष के कुछ छात्र-छात्राओं के प्रवेश पत्र उपलब्ध नहीं हो सके थे। जिन्हें उपस्थिति पत्र के आधार पर परीक्षा में बैठने के लिए अनुमति दी गई। नोडल प्रभारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई।
नोडल केंद्र नेशनल डिग्री कॉलेज पर विश्वविद्यायल द्वारा प्रथम दिन भेजे गए प्रश्न पत्रों का सही से विवरण अंकित नहीं किया गया था। इसके चलते नोडल केंद्र प्रभारी को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। परीक्षा समय से शुरू करा दी गई। जहां प्रश्न पत्र कम थे वहां अतिरिक्त उपलब्ध प्रश्रपत्रों में से प्रश्रपत्र भेजे गए। नोडल केंद्र प्रभारी डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि नोडल केंद्र से संबंधित 17 केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा आयोजित कराई गई।

प्रश्न पत्र सरल था, जिससे कोई दिक्कत नहीं हुई। विश्वविद्यालय ने प्रवेश पत्र समय से जारी नहीं किए जिसके चलते परेशानी हुई।
विजेता
पढ़ाई के हिसाब से प्रश्न पत्र अच्छा था। आसानी से कर लिया गया। विश्वविद्यालय ने परीक्षा कार्यक्रम समय से घोषित नहीं किया, जिसके चलते तैयारी करने में दिक्कत हुई।
सुदीक्षा कुमारी
परीक्षा का नहीं रहा दबाव
पढ़ाई के अनुसार ही प्रश्न पत्र में प्रश्न मिले। इसके चलते जवाब देन में कोई दिक्कत नहीं हुई। परीक्षा का कोई दबाव नहीं है। अंजली चौहान
सब कुछ रहा बेहतर
परीक्षा में कोई दबाव नहीं था। सब कुछ पहले से तैयार था। जो पढ़ाया गया वही परीक्षा में आया। सब कुछ बेहतर हुआ।
अदिति यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed