{"_id":"619bddae59521713c5543fe0","slug":"united-front-announced-there-will-be-a-conditional-withdrawal-movement-kasganj-news-agr5154427103","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त मोर्चा का एलान, सशर्त वापस होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त मोर्चा का एलान, सशर्त वापस होगा आंदोलन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। प्रधानमंत्री द्वारा कृषि कानूनों की वापसी का एलान किए जाने के बाद भी किसान आंदोलन अभी समाप्त नहीं हुआ है। किसान संयुक्त मोर्चा ने दिल्ली के सिंधु बॉर्डर पर बैठक का आयोजन किया। जिसमें कासगंज से भाकियू स्वराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अन्य नेता पहुंचे। वहां निर्णय लिया गया है कि किसान आंदोलन सशर्त खत्म होगा।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडे ने बताया कि दिल्ली में संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक का आयोजन किया गया। कृषि कानूनों की वापसी के एलान पर चर्चा की गई। वहां सामूहिक रूप से यह निर्णय लिया गया है कि जब तक संसद में कृषि कानूनों की वापसी का अध्यादेश जारी नहीं हो जाता तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। इसके अलावा एमएसपी की गारंटी और पराली प्रकरणों पर सरकार एवं किसानों के बीच संयुक्त कमेटी का गठन होना चाहिए। सरकार किसानों की मांगों को पूरा करें अन्यथा आंदोलन जारी रहेगा।
स्थानीय समस्याओं को लेकर होगा आंदोलन
किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडे ने कहा कि स्थानीय स्तर पर तमाम समस्याओं से किसान जूझ रहे हैं। कासगंज विकासखंड क्षेत्र में समस्याओं का अंबार है। कासगंज ब्लॉक के अफसर समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। जल्द ही कासगंज विकास खंड कार्यालय का घेराव किया जाएगा।