फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Unique Weddings in Bhimnagri: 100 Grooms on Horses, Mass Dowry-Free Buddhist Marriages

UP: 100 घोड़ों के साथ पहुंचेगी बारात, बिना दहेज के होगी शादी; बाबा साहब की जयंती पर आगरा में सबसे बड़ा आयोजन

Fri, 10 Apr 2026 11:41 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 10 Apr 2026 11:41 AM IST
सार

आंबेडकर जयंती पर भीमनगरी महोत्सव में 100 जोड़ों का दहेज-मुक्त सामूहिक विवाह बौद्ध रीति से कराया जाएगा। 100 घोड़ों पर दूल्हों की बारात और भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम इस आयोजन का मुख्य आकर्षण होंगे।

विज्ञापन
Unique Weddings in Bhimnagri: 100 Grooms on Horses, Mass Dowry-Free Buddhist Marriages
भीमनगरी महोत्सव की जानकारी देते पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ढोल-नगाड़े और बैंडबाजों की धुन पर 100 घोड़ों पर सवार होकर दूल्हे भीमनगरी पहुंचेंगे। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर 15 से 17 अप्रैल तक आयोजित होने वाले भीमनगरी में कन्याओं की दहेज रहित शादी बौद्ध रीति रिवाज से संपन्न कराई जाएगी। बौद्ध भिक्षु नए जीवन के लिए आशीर्वाद देंगे।
विज्ञापन

 

ग्यासपुरा में आयोजित की जा रही तीन दिवसीय भीमनगरी महोत्सव की आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के 135 वें जन्मोत्सव के आयोजन के लिए बोधिसत्व थीम पर बन रहे सम्राट अशोक के महल का पोस्टर विमोचन किया। क्षेत्रीय समिति अध्यक्ष सुभाष सागर ने बताया कि बोधिसत्व शैली पर आधारित और सम्राट अशोक के महल को कल्पना के आधार पर कोलकाता से आए 80 से अधिक कारीगर बना रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महल के आगे फव्वारों और सजावट के लिए फूलों के गमले होंगे। महल के शीर्ष पर 15 फुट ऊंचा राष्ट्र ध्वज, अशोक चक्र और पंचशील का ध्वज लहराएगा। 15 अप्रैल को मुख्य मंच पर उदघाटन होगा और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 16 अप्रैल को बौद्ध रीति से 100 जोड़ो का सामूहिक विवाह दहेज रहित होगा। सदर तहसील से बरात निकाली जाएगी जो भीमनगरी महोत्सव में पहुंचेगी।
विज्ञापन

शोभायात्रा में शामिल होंगीं 100 झांकियां
केंद्रीय समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी ने बताया कि डॉ. आंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा में शहर के कोने-कोने से 100 से ज्यादा झांकियां निकाली जाएंगी, जिसमें सामाजिक मुद्दों को दर्शाया जाएगा। 14 अप्रैल को चक्कीपाट से परंपरागत शोभायात्रा निकलेगी जो अगले दिन भीमनगरी के मंच पर पहुंचेगी। 14 अप्रैल को बाबा साहब की जयंती पर केक काटा जाएगा। संगीत संध्या का आयोजन होगा। 17 अप्रैल को समापन पर प्रबुद्ध वर्ग व मेधावी सम्मान समारोह में लगभग 250 बच्चों का सम्मान और अगली भीमनगरी के स्थल की घोषणा होगी। महेंद्र सिंह ने बताया कि ग्यासपुरा और शाहगंज में छह किमी. तक भव्य विद्युत सजावट की जा रही है। कई प्रमुख गायक और कलाकार आएंगे।

भीमनगरी में इन्हें दिया निमंत्रण
भीमनगरी केंद्रीय और क्षेत्रीय कमेटी ने भीमनगरी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, विपक्ष के नेता राहुल गांधी और आजाद समाज पार्टी अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को आमंत्रित किया है।

सोशल मीडिया पर लाइव देखेंगे भीमनगरी
देश और दुनिया भर के आंबेडकर अनुयायी भीमनगरी आयोजन को सोशल मीडिया पर लाइव देख सकेंगे। इसके लिए एक क्यूआर कोड जारी किया जा रहा है। संरक्षक प्रताप सिंह सिट्टू, राजाबाबू बौद्ध, रवि शंकर, देवेन्द्र पिप्पल, राजेंद्र पिप्पल, अवधेश कुमार, दीपक कुमार, दिनेश कुमार, सुबोध मानव, महामंत्री श्याम जरारी, नवल किशोर, अरुण, आर्यन आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed