फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Unique demonstration People sitting in water in protest against potholes on the roads in agra

अनोखा प्रदर्शन: सड़कों पर गड्ढों के विरोध में पानी में बैठे लोग, कैबिनेट मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

Fri, 30 Sep 2022 03:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 30 Sep 2022 03:02 PM IST
सार

शमसाबाद रोड स्थित कहरई में क्षेत्रीय लोग सड़कों पर गड्ढों से परेशान हैं। इस समस्या को लेकर लोगों ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। वे पानी में ही धरने पर बैठ गए और कैबिनेट मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
 

विज्ञापन
Unique demonstration People sitting in water in protest against potholes on the roads in agra
पानी में बैठकर किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में सड़कों में हुए गड्ढों से परेशान कहरई के लोगों ने रास्ते में भरे पानी में बैठकर प्रदर्शन किया। कैबिनेट मंत्री के खिलाफ नारे लगाए। इसके बाद सड़क निर्माण के लिए मांगपत्र पढ़ कर सुनाया गया। जनप्रतिनिधियों पर उदासीनता के आरोप लगाते हुए तत्काल समस्या दूर कराने की मांग की गई।

विज्ञापन

 
शमसाबाद रोड स्थित कहरई गांव के लोग बदहाल सड़कों से परेशान हैं। लंबे समय से सड़कें नहीं बनने और गहरे गड्ढों के कारण जलभराव हो रहा है। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे। गड्ढों में गिरने से लोगों के हाथ-पैर टूट रहे हैं। जिसके विरोध में बृहस्पतिवार को आक्रोश फूट पड़ा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Agra: डीआईओएस के सख्त तेवर देख छूटे विद्यालय संचालकों के पसीने, आनन-फानन में भेजे गए मान्यता के साक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं हुई सुनवाई तो होगा उग्र प्रर्दशन

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन विधायक व मंत्री की उदासीनता के कारण समस्या जस की तस है। जल्द समस्या से निजात नहीं मिली तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। मांग करने वालों में राहुल राजपूत, सत्य प्रकाश, अनार सिंह, शशि कुमार, सर्वेश कुशवाह, अखिलेश, राकेश शर्मा, राजेश, दिनेश कुशवाह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed