फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Union Minister SP Singh Baghel says public has given its answer to Mamata Banerjee in bengal elections

UP: 'बंगाल में सत्ता का नहीं व्यवस्था का परिवर्तन हुआ', केंद्रीय मंत्री बोले- जनता ने ममता बनर्जी को जवाब दिया

Sun, 10 May 2026 11:16 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 10 May 2026 11:16 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुस्लिम वोटरों के तुष्टीकरण के लिए विरोधी दल सनातन पर प्रहार करते हैं। लेकिन सनातन भारत की सभ्यता, संस्कृति, धर्म, आध्यात्म, गीता, पुराण में बसा हुआ है।

विज्ञापन
Union Minister SP Singh Baghel says public has given its answer to Mamata Banerjee in bengal elections
केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा में भाजपा कार्यालय पर शनिवार को केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा है कि बंगाल में सत्ता का नहीं व्यवस्था का परिवर्तन हुआ है। वहां हिंदुओं पर अत्याचार हुए। 200 से अधिक हत्याएं की गईं। जनता ने ममता बनर्जी को जवाब दे दिया है।
विज्ञापन


विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद केंद्रीय मंत्री ने जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान मीडिया से भी बातचीत की। केंद्रीय मंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मुस्लिम वोटरों के तुष्टीकरण के लिए विरोधी दल सनातन पर प्रहार करते हैं। लेकिन सनातन भारत की सभ्यता, संस्कृति, धर्म, आध्यात्म, गीता, पुराण में बसा हुआ है।
विज्ञापन


मुहम्मद गौरी, अलाउद्दीन खिलजी, तुगलक, मुगलों तक ने सनातन पर प्रहार किया लेकिन वह इसका कुछ कर नहीं सके। बंगाल की जीत के बाद यूपी चुनाव पर वह बोले कि भाजपा का मंडल स्तर का कार्यकर्ता दिन-रात बूथ पर मेहनत करता है। इसी का परिणाम है भाजपा ने जन-जन तक पकड़ बनाई है। विधानसभा चुनाव में फिर से भाजपा परचम लहराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश यादव के पीडीए पर दावे पर वह बोले कि नारों और नामों में जनता आपकी नहीं हो जाएगी। किसान, मजदूर, दलित, पिछड़ा वर्ग समेत हर वर्ग की जनता अब भाजपा को चाहती है। मुलायम सिंह यादव जनता के बीच जाकर सभाएं करते थे। उनके बेटे ट्वीट करते हैं। ईवीएम को लेकर विपक्ष के हमले पर उन्होंने कहा कि ईवीएम ने केजरीवाल की दिल्ली, पंजाब में सरकार बनवाई। कांग्रेस ने तेलंगाना में, मायवती, अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में चुनाव भी ईवीएम से जीता तब इसे किसी ने गलत नहीं बताया। यह दल हार के बाद ही ईवीएम पर सवाल उठाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed