फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Union Minister Smriti Irani targets Samajwadi Party in Mant Public meeting in Mathura

मथुरा: अखिलेश-जयंत पर स्मृति ईरानी ने साधा निशाना, कहा- दो लड़कों की जोड़ी को नकार चुकी है जनता

Mon, 07 Feb 2022 02:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 07 Feb 2022 02:11 PM IST
सार

मथुरा जिले की सभी पांच विधानसभा सीटों पर तीन दिन बाद मतदान होना है। ऐसे में चुनाव प्रचार बंद होने से पहले राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। सोमवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मांट विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा की।

विज्ञापन
Union Minister Smriti Irani targets Samajwadi Party in Mant Public meeting in Mathura
जनसभा संबोधित करतीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सपा पर हमला बोला तो बसपा की वर्तमान स्थिति के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि दो लड़कों की जोड़ी को जनता नकार चुकी है। यह दोनों लड़के तय नहीं कर पाए कि मांट से किसको प्रत्याशी बनाएं, यह जोड़ी भी अद्भुत है। जिस सपा के राज में गुंडों का आतंक था, उससे रालोद ने गठबंधन कर लिया। बसपा आज यूपी में किस स्थिति में है यह किसी से छिपा नहीं है। इसलिए अपना वोट बर्बाद मत करिए। 

विज्ञापन


सोमवार को मांट विधानसभा क्षेत्र के कस्बा सुरीर में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में हुई जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं आपके बीच अपने भाई राजेश चौधरी की बहन के रूप में आई हूं। आपसे भाई के लिए हाथ जोड़कर वोट मांगने आई हूं। हर बहन की ख्वाहिश होती है कि उसका भाई कर्मठ हो जिसे देखकर आम जनता को विश्वास हो कि विपदा की घड़ी में हमारा साथ देगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनता नागरिक नहीं परिवार है, जिसकी सरकार बनने वाली है उसको वोट देकर लाभ में रहो, हाथी की सरकार दूर-दूर तक कहीं नहीं है। योगी सरकार ने अपनी कैबिनेट की पहली बैठक में 4 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का प्रदेश के किसानों का फसली ऋण माफ किया था, मथुरा जिले के 2 लाख 60 हजार किसानों को इसका पूरा लाभ मिला, जिसका 390 करोड़ रुपये माफ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मृति ईरानी ने कहा कि मेरठ में सपा के एक नेता धमकी दी कि चुनाव के बाद निपट लेगा। परिवारों को घर से निकलने नहीं देगा। हमने कहा कि यह नौबत नहीं आएगी, क्योंकि साइकिल की सरकार बनने वाली नहीं है। लेकिन सवाल यह उठता है कि जो लोग आज से ही जनता को धमका रहे हैं। वो लोग क्या सुरक्षा दे पाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed