फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Union Minister Prahlad Singh Patel Says Government will Help Priests

पुरोहित-पुजारियों की मदद करेगी सरकार: प्रहलाद सिंह पटेल

Sun, 24 May 2020 01:35 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 24 May 2020 01:35 PM IST
विज्ञापन
Union Minister Prahlad Singh Patel Says Government will Help Priests
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री ने गोविंददेव मंदिर में किए दर्शन - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल का कहना है कि अयोध्या में पुरातत्व विभाग की खोदाई के दौरान निकले अवशेषों को बौद्धकाल का बताना बेवजह का विवाद पैदा करना है। जब उच्चतम न्यायालय ने पुरातत्व विभाग द्वारा मिले साक्ष्य के आधार पर ही इसे रामलला की संपत्ति करार दिया है तो अब कोई बिंदु रह ही नहीं जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार पुरोहितों-पुजारियों की मदद करेगी। 
विज्ञापन


शनिवार को प्राचीन श्रीगोविंददेव मंदिर में दर्शन और निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पूर्व सांसद उदितराज द्वारा अयोध्या में मिले अवशेष को लेकर जो बयान दिया है, वह बेवजह विवाद पैदा करने वाला है। हमें उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए निर्णय पर पूरा भरोसा है।
विज्ञापन


कोरोना काल के दौरान पर्यटन स्थलों को हो रहे नुकसान के सवाल पर कहा कि केंद्र सरकार हरेक बिंदु पर गंभीरता से कार्य कर रही है। पर्यटन विकास के लिए भी विशेष आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही उन धर्मिक स्थलों पर जहां तीर्थ पुरोहित और पुजारियों का जीवनयापन मंदिर आधारित है, उनके लिए भी सरकार मदद करेगी। केंद्रीय मंत्री ने पुरातत्व विभाग के अधीक्षक बसंत कुमार स्वर्णकार से गोविंददेव मंदिर की स्थापत्य शैली के बारे विस्तृत जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इस प्राचीन मंदिर के सरक्षण एवं विकास को लेकर भी चर्चा की।

इस दौरान ब्रज विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, विप्रा उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा, सहायक पुरातत्व अधीक्षक सतीश चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, अमित चौधरी, कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे आदि मौजूद रहे। सेवायत सुकुमार गोस्वामी ने मंत्री को पटुका पहनाकर ठाकुर जी की प्रसादी भेंट की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed