फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Union Minister of State vk singh statement on congress over rafale deal

राफेल मामले पर वीके सिंह ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथ, पूछा यह सवाल

Wed, 17 Oct 2018 05:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 17 Oct 2018 05:12 PM IST
विज्ञापन
Union Minister of State vk singh statement on congress over rafale deal
कार्यक्रम को संबोधित करते केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री डॉ. वीके सिंह ने राफेल प्रकरण में कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपनी सरकार में कम दाम पर विमान की खरीद क्यों नहीं की। खुद एचएएल के साथ करार क्यों नहीं किया। 
विज्ञापन


डॉ. वीके सिंह बुधवार को केंद्रीय हिंदी संस्थान के मोटूरि सत्यनारायण द्वार का उद्घाटन करने पहुंचे थे। एमजे अकबर पर लग रहे आरोपों पर उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की और कहा कि यह उनका व्यक्तिगत मामला है। इस संबंध में उन्हीं से सवाल पूछे जाने चाहिए। 
विज्ञापन


एससी/एसटी एक्ट मामले में हुए सवर्ण आंदोलन के संबंध में डॉ. वीके सिंह ने कहा कि सरकार ने सोच समझकर फैसला लिया है। उन्हें उम्मीद है कि लोग इसका मर्म समझेंगे। भाजपा सभी को साथ लेकर चलना चाहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर उन्होंने कहा कि विश्व भर में दाम बढ़ रहे हैं, आशा है कि विश्व स्तर पर तेल की कीमतों पर कुछ संयम लगेगा। एएमयू में चले रहे विवाद पर भी उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की।  


केंद्रीय हिंदी शिक्षण मंडल के उपाध्यक्ष डॉक्टर कमल किशोर गोयंका को केंद्रीय मंत्री ने सुझाव दिया कि एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत विदेशी शिक्षकों को भी संस्थान में शिक्षण के लिए आमंत्रित करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed