फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Union Minister of State Som Prakash visited Thakur Banke Bihari Mandir In Vrindavan

Vrindavan: केंद्रीय राज्यमंत्री सोम प्रकाश ने किए ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन, ब्रज के विकास पर कही यह बात

Sat, 21 May 2022 10:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 21 May 2022 10:43 PM IST
सार

केंद्रीय राज्यमंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा है। काशी विश्वनाथ भगवान का कॉरिडोर बनकर तैयार हो गया है। अगले पांच वर्षों में ब्रज मंडल के भी चारों ओर विकास दिखाई देगा। 

विज्ञापन
Union Minister of State Som Prakash visited Thakur Banke Bihari Mandir In Vrindavan
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश शनिवार को परिवार के साथ वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के दर्शन किए। केंद्रीय मंत्री ने दर्शन के दौरान भगवान श्रीबांकेबिहारी से देश की उन्नति की कामना की। पत्रकारों से वार्ता करते हुए केंद्रीय ने कहा कि देश भर में इंडस्ट्री को लेकर बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। देश हित में जो कार्य होगा, वह सरकार करेगी। मोदी सरकार देश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। 

विज्ञापन

'योगी सरकार कर रही अच्छा काम'

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ भी अच्छा कार्य कर रहे हैं। योगी की सरकार में राम जन्मभूमि का दिव्य भव्य मंदिर निर्माण चल रहा है। काशी विश्वनाथ भगवान का कॉरिडोर बनकर तैयार हुआ, ब्रज मंडल के भी चारों ओर विकास आपको अगले पांच साल में दिखाई देगा। कार्ष्णि नागेंद्र महाराज ने बताया कि केंद्रीय मंत्री के सामने मांग रखी है कि ब्रज मंडल में भी इंडस्ट्री क्षेत्र में कुछ कार्य करें। जिससे कि युवाओं को रोजगार प्राप्त होगा।

विज्ञापन

मंत्री ने आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी से की चर्चा

छटीकरा रोड स्थित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आश्रम में मंत्री सोम प्रकाश ने भागवत प्रवक्ता व ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के सेवाधिकारी आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी से आध्यात्मिक चर्चा कर आशीर्वाद लिया। आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी ने केंद्र व प्रदेश सरकार से यह मांग की है कि ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में आने वाले वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांगों के लिए दर्शन करने की अलग से विशेष व्यवस्था की जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed