{"_id":"5c47302bbdec22737672716d","slug":"union-minister-nitin-gadkari-visits-to-agra-on-23-janaury","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री गडकरी आगरा को देंगे यह सौगात, कार्यकर्ताओं को पढ़ाएंगे 'चुनावी पाठ'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री गडकरी आगरा को देंगे यह सौगात, कार्यकर्ताओं को पढ़ाएंगे 'चुनावी पाठ'
Tue, 22 Jan 2019 08:30 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 22 Jan 2019 08:30 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
- फोटो : getty images
केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री और जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी आज आगरा आ रहे हैं। गडकरी आगरा मंडल के भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को चुनावी पाठ पढ़ाएंगे। केंद्रीय मंत्री बुधवार को 2.30 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर आएंगे।
विज्ञापन
यहां 2.45 बजे तारघर मैदान पर पहुंचेंगे। यहां 1210.83 करोड़ रुपये लागत की नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत आगरा सीवरेज योजना (आईएंडडी वर्क्स) और आगरा शहर के वेस्टर्न सीवरेज जोन में सीवर लाइन बिछाने के कार्यों का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
शिलान्यास कार्यक्रम के बाद नितिन गडकरी शाम चार बजे आगरा-मथुरा रोड स्थित समाधिया रिसार्ट में भाजपा के सेक्टर सम्मेलन में शिरकत करेंगे। इसमें आगरा मंडल के भाजपा पदाधिकारी शामिल होंगे। सम्मेलन में चुनावी रणनीति पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
Trending Videos
पांच सीटों पर भाजपा का कब्जा
आगरा मंडल की पांच लोकसभा सीटों में से तीन पर वर्तमान में भाजपा का कब्जा है। जबकि मैनपुरी और फिरोजाबाद सपा के खाते में है। आगामी लोकसभा चुनाव में सपा के गढ़ की यह दोनों सीट जीतने के लिए भाजपा हर संभव प्रयास में जुटी हुई है।
आगरा के समाधिया रिजार्ट में मंडल के सभी जिलों के नेताओं की बैठक बुलाई गई है। इसमें जिला संगठन के साथ सेक्टर और बूथ समितियों के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। बैठक में नितिन गडकरी पार्टी की चुनावी रणनीति की जानकारी देंगे।
पार्टी के कार्यकर्ताओं को यह भी बताया जाएगा कि पार्टी की नीतियों के प्रचार के काम को कैसे आगे बढ़ाया जाएगा। वहीं केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम को लेकर भाजपाइयों में खासा जोश है। उधर, सरकारी कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने भी तैयारियां पूरी कर ली है।