फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Union Minister Mukhtar Abbas Naqvi will inaugurate the 41st Hunar Haat in Shilpgram today

Hunar Haat: मिलेगी हुनरमंदों को पहचान,  केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवीं करेंगे उद्घाटन

Thu, 19 May 2022 09:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 19 May 2022 09:55 AM IST
सार

शिल्पग्राम में सजी 41वीं हुनर हाट का आज केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवीं उद्घाटन करेंगे। 29 मई तक 32 राज्यों के 800 से अधिक हुनरमंदों को इस बाजार में अपने हुनर को दिखाने का मौका मिलेगा।
 

विज्ञापन
Union Minister Mukhtar Abbas Naqvi will inaugurate the 41st Hunar Haat in Shilpgram today
हुनर हाट में लगी स्टॉल पर मूर्ति देखते केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवीं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय द्वारा शिल्पग्राम में आयोजित हुनर हाट का बुधवार से आगाज हो गया। बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवीं उद्घाटन करेंगे। बुधवार शाम उन्होंने हुनर हाट का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देशभर में हुनर हाट से 10.50 लाख दस्तकार, कारीगरों के हुनर को सम्मान व रोजगार मिला है। इनमें 50 फीसदी से अधिक महिलाएं हैं।

विज्ञापन

लोकल फॉर वोकल का सपना होगा साकार 

नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने लोकल फॉर वोकल का नारा देकर स्वदेशी, स्वावलंबन और सशक्त कौशल को संरक्षण दिया है। सदियों से कौशल हमें विरासत में मिला है। इसके संवर्धन के लिए हुनर हाट एक प्रकल्प है। जहां सभी जाति, धर्म, क्षेत्र के लोग सीमाएं तोड़कर आते हैं और स्वरोजगार मिलता है। उन्होंने कहा कि हुनर हाट का ई प्लेटफार्म शुरू किया है। वाणिज्य मंत्रालय के ई मार्केटप्लेस पोर्टल पर भी देश-विदेश के लोगों के लिए इनके उत्पाद उपलब्ध हैं। जहां लोग सीधे दस्तकारों, शिल्पकारों, कारीगरों से सामान खरीद सकते हैं। हुनर कोई प्लेटफार्म पर ले जाने से जबरदस्त परिणाम आए हैं। बड़े पैमाने पर ऑनलाइन ऑर्डर मिल रहे हैं।

विज्ञापन

 800 से अधिक कारीगर हुए शामिल 

हुनर हाट में 32 राज्यों के 800 से अधिक कारीगरों ने मिट्टी, कांच, लकड़ी, बांस, बेंत, पीतल, ताम्बे, रॉट आयरन, चन्दन के हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई है। यहां 29 मई तक जाने-माने कलाकार गीत, संगीत की प्रस्तुतियां होंगी। साथ ही लेजर शो और पारंपरिक खान-पान व लजीज व्यंजनों का लोग लुत्फ उठा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आज होगा उद्घाटन 

बृहस्पतिवार यानि आज शिल्पग्राम में हुनर हाट का विधिवत उद्घाटनहोगा। इस दौरान प्रदेश के  उच्च शिक्षा मंत्री योंगेंद्र उपाध्याय, महिला एवं बाल विकास मंत्री बेबीरानी मौर्य, होमगार्ड राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति, राज्यसभा सांसद हरिद्वार दुबे, फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर, मेयर नवीन जैन, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अशफाक सैफी व विधायकगण मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed