{"_id":"5a92dad04f1c1b4d588ba550","slug":"union-minister-giriraj-singh-said-muslims-in-india-are-descendant-of-shriram","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, श्रीराम के वंशज हैं भारत के मुसलमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, श्रीराम के वंशज हैं भारत के मुसलमान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
Updated Mon, 26 Feb 2018 11:16 AM IST
विज्ञापन
गिरिराज सिंह
- फोटो : अमर उजाला
भारत में कोई मुसलमान बाबर का वंशज नहीं है। कोई मुसलमान विदेशी नहीं है, भारत के मुसलमान श्रीराम के वंशज हैं। हमारी पूजा पद्धति अलग हो सकती है लेकिन हमारे पूर्वज एक हैं।
यह बात रविवार को मथुरा के वृंदावन में गुरुकुल विश्वविद्यालय के वार्षिकोत्सव में आए केंद्रीय कृषि मंत्री गिर्राज सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि आज मैं यदि मुस्लिम धर्म स्वीकार कर लूं तो क्या 100 वर्ष बाद मेरे पूर्वज और मेरे भाई के पूर्वज अलग होंगे। आज भारत के मुसलमानों की यही स्थिति है।
मैं अपील करता हूं कि हिंदू मुसलमान दोनों मिलकर राम मंदिर का निर्माण करें। उन्होंने कहा कि मैं ओवैसी से पूछना चाहता हूं कि राम मंदिर अयोध्या में नहीं तो क्या पाकिस्तान में बनेगा।
विज्ञापन
वह तो मक्का मदीना चले जाएंगे लेकिन हम कहां जाएं। कहा कि ओवैसी जैसे लोग जो देश को बांटना चाहते हैं ऐसे लोगों के अंदर जिन्ना का जिन्न प्रवेश कर गया है।

उन्होंने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि राम मंदिर निर्माण का चुनाव से कोई लेना देना नहीं। राम मंदिर निर्माण सवा सौ करोड़ लोगों की आस्था का प्रश्न है। दुनियां की कोई भी ताकत अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण को बनने से नहीं रोक सकेगी। सिया मुस्लिम संगठन ने मंदिर बनने के रास्ते को साफ कर दिया है। सुन्नी मुस्लिम समुदाय भी हमें सहयोग दें।
वहीं उन्होंने शिक्षा में केवल अब केवल शिक्षा ही नहीं संस्कृति और संस्कार का भी समावेश होना चाहिए। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रसंघ द्वारा राष्ट्रपति का विरोध किए जाने की बात पर कहा कि राष्ट्रपति पर आरोप लगाने वाले और उनका विरोध करने वाले संगठनों को प्रतिबंधित कर देना चाहिए।

हिंदुओं के बारे में कहा ये
गायत्री मंत्र प्रत्येक स्कूल में पढ़ाया जाना चाहिए। उक्त विचार रविवार को गुरुकुल विश्वविद्यालय के वार्षिकोत्सव के समापन सत्र में केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि आज देश में जहां भी हिंदुओं की संख्या कम हुई है। वहां सामाजिक समरसता टूटी है।
हिंदू जातियों से ऊपर नहीं उठता इसलिए इसका पतन हो रहा है। गिरिराज सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति को बचाने के लिए बने जनसंख्या नियंत्रण कानून बने।
उन्होंने कहा कि आपने नरेंद्र मोदी को वोट दिया तो कुछ लोग जनेऊ पहनकर मंदिरों में जाने लगे। इस मौके पर आचार्य स्वदेश महाराज ने कहा कि देश पर आज फिर से संकट के बादल मंडरा रहे हैं। सबको एकजुट होकर आगे आना होगा।