लखनऊ से कम लागत में तैयार होगा आगरा का मेट्रो प्रोजेक्ट, केंद्र ने दी हरी झंडी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले तैयार की गई डीपीआर में इन दोनों परियोजनाओं की कुल लागत 31,924 करोड़ रुपये प्रस्तावित थी, जिसे कम करके अब 19,170 करोड़ रुपये कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने दोनों शहरों की संशोधित डीपीआर को मंजूरी दे दी है।
माना जा रहा है कि अब सारी बाधाएं दूर हो चुकी हैं, इसलिए दोनों शहरों में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट पर काम जल्द शुरू होगा। प्रदेश सरकार ने पिछले साल ही कानपुर और आगरा शहर में मेट्रो चलाने के प्रस्ताव को कैबिनेट के जरिए मंजूरी दिलाकर केंद्र को भेजा था।
संशोधित डीपीआर को मंजूरी
इसके बाद आवास एवं शहरी नियोजन विभाग ने दोनों शहरों से संबंधित मेट्रो रेल परियोजना के लिए पहले तैयार की गई डीपीआर को संशोधित कर केंद्र को भेज दिया था, जिसे मंजूरी दे दी गई है।
लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एमडी कुमार केशव ने बताया कि केंद्र सरकार के सुझाव पर परियोजना में प्रस्तावित कुछ कार्यों को ड्राप कर दिया गया है। जिससे लागत में कुछ कमी आई है। केंद्र ने संशोधित डीपीआर मंजूर भी कर दी है। संभावना है कि जल्द ही दोनों शहरों में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा।
आगरा प्रोजेक्ट में घटी 5,519 करोड़ लागत
आवास एवं शहरी नियोजन विभाग द्वारा कानपुर के संशोधित डीपीआर में 7,235 करोड़ रुपये की कमी की गई है। पहले की डीपीआर में यह लागत 18,143 करोड़ थी, जो कम होकर अब 10,908 करोड़ हो गई है।
इसी तरह आगरा मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की लागत में भी 5519 करोड़ रुपये की कमी की गई है। पहले की डीपीआर में यह लागत 13,781 करोड़ थी। संशोधन के बाद यह लागत घटाकर 8262 करोड़ रुपये कर दी गई है।