फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uninterrupted power supply will be provided during the festival.

Agra News: त्योहार पर की जाएगी निर्बाध विद्युत आपूर्ति

Thu, 31 Oct 2024 12:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 31 Oct 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Uninterrupted power supply will be provided during the festival.
मैनपुरी। दिवाली के त्योहार पर बिजली विभाग 30 अक्तूबर से 4 नवंबर तक निर्बाध आपूर्ति करेगा। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद विभाग ने योजना बनाई है। अचानक होने वाले फाल्ट की समस्या से निपटने के लिए सब स्टेशन पर जेई सहित कर्मचारी मौजूद रहेंगे। शिकायत मिलते ही फाल्ट सही किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रकाश पर्व दिवाली पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति के मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अधीक्षण अभियंता ने अधिशासी अभियंता, उप खंड अधिकारी सहित जेई के साथ बैठक करके निर्बाध विद्युत आपूर्ति जारी रखने के लिए कार्य योजना बनाकर काम करने को कहा है। अधीक्षण अभियंता ने कहा है कि ट्राली ट्रांसफार्मर तैयार रखे जाएं। ट्रांसफार्मर खराब होने पर तत्काल सुधारा जाए। अगर बड़ी समस्या है तो ट्राली ट्रांसफार्मर के माध्यम से आपूर्ति की जाए।
विज्ञापन


दिवाली पर लोगों को निर्बाध आपूर्ति मिले इसके लिए विभाग बिजली चोरी भी रोकेगा। विभाग का मानना है दिवाली पर कई लोग चोरी से बिजली का उपयोग करते हैं। इससे त्योहार पर लाइनलॉस होता है। त्योहार पर बिजली चोरी पर भी नजर रखी जाएगी। उपभोक्ताओं को २४ घंटे की बिजली आपूर्ति दी जाएगी। दिवाली पर लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए ट्राली ट्रांसफार्मर तैयार रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




शिकायत पर तत्काल पहुंचेंगे कर्मचारी

दिवाली वाले दिन आपूर्ति पर बिजली विभाग की नजर रहेगी। कंट्रोल रूम अथवा सोशल मीडिया पर मिलने वाली शिकायतों पर समस्या दूर करने के लिए तत्काल मौके पर कर्मचारी पहुंचेंगे। कम से कम समय में समस्या का समाधान करके संबंधित इलाके की आपूर्ति चालू कराई जाएगी। जेई संबंधित क्षेत्र के एसडीओ से लगातार संपर्क में रहेंगे।




दिवाली पर बिजली विभाग ने निर्बाध आपूर्ति के लिए कार्य योजना बनाई है। जेई के नेतृत्व में लाइनमैन तत्काल शिकायत वाले स्थान पर पहुंचकर समस्या दूर करके आपूर्ति शुरू कराएंगे। कंट्रोल रुम तथा सोशल मीडिया की शिकायतों पर भी कड़ी नजर रहेगी। -रविप्रताप, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed