{"_id":"61af9b97545f743d7a296665","slug":"unintention-murdered-riya-s-friend-rifle-fire-kasganj-news-agr5171477189","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायफल चलाने का तरीका बताते समय सहेली के हाथ से दब गया था ट्रिगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायफल चलाने का तरीका बताते समय सहेली के हाथ से दब गया था ट्रिगर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। रिया की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता, पुत्री को गिरफ्तार करने के बाद गहनता से पूछताछ की है। जांच में सामने आया है कि रायफल चलाने का तरीका बताते समय सहेली से लोडेड रायफल का ट्रिगर दब गया और गोली लगने से रिया की मौत हो गई। वहीं, बेटी को बचाने के लिए पिता ने सबूत छिपाने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी सहेली को जमानत दे दी है। जबकि पिता को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
बीती दो दिसंबर को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से पेपर देकर लौटने के बाद सहेली के घर गई रिया राजपूत की गोली लगने से मौत हो गई। इस मामले में रिया की दो सहेली और कोट मोहल्ला निवासी जैकी को नामजद किया गया। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को आरोपी जैकी को गिरफ्तार किया। जांच और पूछताछ में पता चला कि उसकी नाबालिग बेटी अपनी सहेली को रायफल दिखा रही थी और बता रही थी कि किस तरह रायफल चलाते हैं। उसी दौरान लोडेड रायफल का ट्रिगर दबने से गोली चल गई। पुलिस ने सहेली को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सहेली ने भी यही बताया कि रायफल चलाने का तरीका बताते समय ट्रिगर दबा था। पुलिस ने लापरवाही से लाइसेंसी शस्त्र रखने और सबूत छिपाने की कोशिश के लिए पिता जैकी को आरोपी माना है। जबकि सहेली गैर इरादतन हत्या की आरोपी है। सहेली को थाने से जमानत दे दी गई है। इसके अलावा आरोपी जैकी को पुलिस बुधवार को न्यायालय में पेश करेगी।
रिया की सहेली के घर लाइसेंसी रायफल रखी थी, जिसे उसकी सहेली दिखा रही थी। सहेली यह बता रही थी कि किस तरह रायफल चलाई जाती है। उसी दौरान ट्रिगर दब गया और गोली रिया को लगी। सहेली गैर इरादतन हत्या की आरोपी है। जबकि उसका पिता जैकी सबूत छिपाने व लापरवाहीपूर्वक शस्त्र रखने का आरोपी है। - रोहन प्रमोद बोत्रे, एसपी।