फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Unemployed youth will benefit from Sevamitra portal

Agra News: सेवामित्र पोर्टल से बेरोजगार युवाओं को होगा लाभ

Wed, 17 Jul 2024 03:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 17 Jul 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Unemployed youth will benefit from Sevamitra portal
कासगंज। सेवायोजन विभाग द्वारा सेवामित्र पोर्टल प्रारंभ किया गया है। इस पोर्टल के प्रति जागरूक करने के लिए विभाग द्वारा पखवाड़ा भी आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न संस्थाओं एवं बेरोजगार युवाओं को पोर्टल की जानकारी दी जा रही है। इस पोर्टल से दोनों को समान लाभ मिलेगा। सहायक सेवायोजन अधिकारी एसके मित्तल ने बताया कि सेवा मित्र पोर्टल के माध्यम से हुनरमंद बेरोजगारों को रोजगार मिलने में मदद मिलेगी। पोर्टल पर इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, करपेंटर, पेंटर, ब्यूटीशियन, ड्राइवर, पैथोलॉजी, कंप्यूटर रिपेयरिंग आदि के लिए पंजीकरण किया जा सकता हे। वहीं जिन संस्थाओं या सेवा प्रदाता एजेंसियों को प्रशिक्षित एवं विश्वसनीय अभ्यर्थियों की आवश्यक होंगी। उन्हें आसानी से कुशल युवा मिल सकेंगे। पोर्टल पर दोनों संस्थाओं और अभ्यर्थियों के पंजीकरण होने से दोनों को लाभ मिलेगा। सेवा प्रदाता एजेंसियों फर्म का पंजीकरण पोर्टल पर कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए सेवायोजन कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed