फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   unemloyment,curruption,bjp government,suraj singh BSP,seth palace kasganj

भाजपा सरकार में जनता त्रस्त, याद कर रही बहनजी का कार्यकाल : सूरज सिंह

Fri, 01 Oct 2021 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
unemloyment,curruption,bjp government,suraj singh BSP,seth palace kasganj
कासगंज के पटियाली में बसपा की बैठक में बोलते प्रो. नीरज किशोर मिश्र। - फोटो : KASGANJ
पटियाली। नगर के गंजडुंडवारा रोड स्थित सेठ पैलेस में बसपा मंडल प्रभारियों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आगामी चुनावों को लेकर मंथन किया गया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

मुख्यातिथि अलीगढ़ मंडल के मुख्य जॉन कोडिनेटर सूरज सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता त्रस्त हो चुकी है। बेरोजगारी बढ़ रही हैं, महंगाई चरम पर हैं। जनता के हित के लिए कोई कार्य नहीं किया जा रहा हैं। कानून व्यवस्था भी बिगड़ रही हैं। लोग फिर से बहनजी का कार्यकाल याद कर रहे हैँ। उन्होंने सेक्टर प्रभारियों से कहा कि वह मेहनत और लगने से चुनावों की तैयारियों में जुट जाएं।
विज्ञापन

कार्यक्रम अध्यक्ष उच्च्तर शिक्षा सेवा आयोग के पूर्व सदस्य बसपा नेता प्रोफेसर नीरज किशोर मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार में ब्राह्मणों का उत्पीड़न हो रहा है। इस सरकार में ब्राह्मणों का अपमान हुआ है। भाजपा का सरकार से जनता महंगाई की मार झेल रही है। लोगों को बसपा की नीतियां बताकर पार्टी से जोड़ें और पार्टी को मजबूत करें। इस दौरान जिलाध्यक्ष शैतान सिंह भारती, सेक्टर प्रभारी प्रेमपाल, अरविंद कुमार, विधानसभा अध्यक्ष पवन गौतम, कमलेश मिश्रा, जाहिद अली निजामी, नरेंद्र सिंह, विवेक कुमार, चंद्रगुप्त बौद्ध, सूरजपाल सिंह, सुखदेव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed