फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Under Right of Children to Free and Compulsory Education Act recognition of schools giving admission to students will be cancelled

RTI: चयनित छात्रों का प्रवेश नहीं लेने पर जाएगी स्कूलों की मान्यता

Sun, 29 May 2022 02:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 29 May 2022 02:23 PM IST
सार

निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत छात्रों को  प्रवेश ने देने वाले स्कूल संचालकों के लिए बुरी खबर है। अभिभावकों की शिकायतों के आधार पर बीएसए ने स्कूल संचालकों को पत्र लिखा है। बीएसए ने साफ कहा है कि चयनित छात्रों का प्रवेश नहीं लेने पर स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी जाएगी।
 

विज्ञापन
Under Right of Children to Free and Compulsory Education Act recognition of schools giving admission to students will be cancelled
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत चयनित बच्चों का प्रवेश स्कूल वाले नहीं ले रहे हैं। अभिभावक चक्कर काट रहे हैं। प्राप्त शिकायतों के आधार पर बीएसए ने स्कूल संचालकों को पत्र जारी किया है। कहा गया है कि चयनित छात्रों का प्रवेश नहीं लेने पर स्कूलों की मान्यता समाप्त की जाएगी। तीन दिन में प्रवेश की जानकारी मांगी गई है। 

विज्ञापन

पहले इन अधिकारियों से हो चुकी है शिकायत 

अभिभावकों और अभिभावक संघों की ओर से बेसिक शिक्षा विभाग के अलावा मुख्य विकास अधिकारी और जिलाधिकारी से भी बच्चों का प्रवेश नहीं लेने की शिकायत हो चुकी है। पापा संस्था की ओर से बेसिक शिक्षा निदेशालय में 11 मई को शिकायत हुई। अभिभावकों से अनावश्यक प्रमाणपत्रों की मांग, बच्चों से समय-समय पर वसूली करने और रसीद न देने, नाम काटने की शिकायतें भी की गईं। बेसिक शिक्षा अधिकारी व एडी बेसिक महेश चंद्र का कहना है कि तीन दिन के अंदर चयनित बच्चों को प्रवेश न देने वाले स्कूलों के खिलाफ मान्यता समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


अभिभावक संघ के साथ की बैठक 

आगरा। शनिवार को आरटीई के प्रकरणों के संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) मुख्यालय विरेंद्र शर्मा ने अभिभावक संघ के साथ बैठक की। आश्वासन दिया कि जिन स्कूलों के संबंध में शिकायतें प्राप्त हुई हैं, उनका सत्यापन कराकर प्रकरणों का निस्तारण कराया जाएगा। बैठक में प्रोग्रेसिव एसोसिएशन ऑफ पेरेंट्स अवेयरनेस के राष्ट्रीय संयोजक दीपक सरीन, सुमित सक्सेना, डॉ. वेदांत राय, राजकुमार आदि शामिल रहे। प्रोग्रेसिव एसोसिएशन ऑफ पेरेंट्स संस्थापक मनोज शर्मा ने भी आरटीई के तहत बच्चों का प्रवेश न लेने की शिकायत दर्ज कराई। बीएसए ने चयनित बच्चों का प्रवेश कराने का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed