{"_id":"621e655e0354c73d7052e19e","slug":"uncontrolled-maruti-van-overturns-woman-dies-mainpuri-news-agr525862025","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित मारुति वैन पलटी, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित मारुति वैन पलटी, महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र में नहर पुल के पास मंगलवार की सुबह मारुति वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। वैन में सवार आठ लोगों को चोटें आईं। दो महिलाओं को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया। आगरा में उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो गई। चालक वैन को छोड़कर मौके से भाग गया।
शहर के मोहल्ला भरतवाल निवासी प्रशांत मिश्रा (30) अपनी पत्नी रेनू (26) के साथ सोमवार की सुबह मारुति वैन से बटेश्वर मंदिर के दर्शन जा रहे थे। वैन में करहल चौराहा निवासी प्राची दीक्षित (27), उनका पुत्र आयुष (04), पुत्री आराध्या (06), शानू दीक्षित (35) निवासी करहल रोड, मदार दरवाजा, सचिन सक्सेना (30), उनकी पत्नी काजल सक्सेना (26)भी बैठे थे। चालक जब मारुति वैन लेकर थाना दन्नाहार क्षेत्र में नहर पुल के पास पहुंचा। तभी उसने वैन से नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित वैन सड़क किनारे पलट गई। वैन पलटते ही चालक मौके से भाग गया।
मारुति वैन पलटते ही मौके पर राहगीर जमा हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं जानकारी पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद प्राची और रेनू की हालत गंभीर होने पर आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान रेनू की आगरा के निजी अस्पताल में मौत हो गई। प्राची की हालत गंभीर बनी हुई है। शेष घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।