{"_id":"621a91292c00ba715d03b7a9","slug":"uncontrollable-tempo-collides-with-tree-15-devotees-injured-agra-news-agr525562098","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू टेंपो पेड़ से टकराया, 15 श्रद्धालु घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू टेंपो पेड़ से टकराया, 15 श्रद्धालु घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिनाहट (आगरा)। श्रद्धालुओं से भरा टेंपो शनिवार को राजाखेड़ा के समीप साइकिल सवार को बचाने में बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। हादसे में 15 श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पिनाहट में भर्ती कराया गया है।
ग्राम पंचायत चिचिहा के गांव लवेरपुरा निवासी राजवीर के तीन वर्षीय बेटे पूरन के मुंडन के लिए परिजन, रिश्तेदार और गांव के लोग शनिवार को टेंपो से धौलपुर स्थित रेहना वाली माता मंदिर जा रहे थे। श्रद्धालुओं के मुताबिक दोपहर में राजाखेड़ा के गांव कंचनपुरा के समीप पहुंचने पर अचानक एक साइकिल सवार टेंपो के सामने आ गया। जिसे बचाने के प्रयास में टेंपो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया।
हादसे में हीरा देवी (60)निवासी अंबाह, आसवती (25), केसवती (20), सुनीता (20) निवासी हुसैनपुर, नीतू (20), भूरी देवी (45) और भारती, अंजली, उमेश, कोमल, सत्यवीर, आशा देवी, राजवीर, शांति देवी, वंदना सभी निवासी लवेरपुरा घायल हो गईं। हादसे के बाद मची चीख-पुकार पर जुटे आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
वहीं, मंसुखपुरा क्षेत्र के गांव पापरी नागर के समीप शनिवार की सुबह तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसमें ओमवीर (30) और उसकी पत्नी रजनी (26) घायल हो गए। ओमवीर पत्नी के साथ ससुराल राजाखेड़ा जा रहा था। दोनों को सीएचसी पिनाहट में भर्ती कराया गया है।