फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   uncontrollable container entered the police post on Agra-Mathura highway

Accident: आगरा-मथुरा हाईवे पर पुलिस चौकी में घुसा बेकाबू कंटेनर, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी

Thu, 08 Sep 2022 11:49 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 08 Sep 2022 11:49 AM IST
सार

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में गुरुवार की तड़के बेकाबू कंटेनर पुलिस चौकी में घुस गया, जिससे खलबली मच गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। 

विज्ञापन
uncontrollable container entered the police post on Agra-Mathura highway
पुलिस चौकी में घुसा कंटेनर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा-आगरा हाईवे पर बेकाबू कंटेनर खलबली मचा दी। हाईवे पर अनियंत्रित हुआ कंटेनर रैपुराजाट पुलिस चौकी में घुस गया। घटना गुरुवार तड़के करीब चार बजे की है। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लिया है। 

विज्ञापन


थाना हाईवे क्षेत्र में रैपुराजाट पुलिस चौकी में गुरुवार तड़के बेकाबू कंटेनर घुस गया। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग गया। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त चौकी में तैनात पुलिसकर्मी सरकारी जीप से उतरकर टहल रहे थे। इस हादसे से हाईवे पर काफी देर तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन


कंटेनर की टक्कर से चौकी का ऑफिस, शौचालय और बोरिंग क्षतिग्रस्त हो गए। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि चौकी में कंटेनर घुसने से कोई भी हताहत नहीं हुआ। फिलहाल ट्रक को कब्जे में लिया गया है। फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही। ब्रेक फेल या ओवरस्पीड के कारण हादसा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed