फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Unconscious patient Falldown on floor in mathura district hospital Video Goes Viral

संवेदनहीनताः जिला अस्पताल में भर्ती घायल पलंग से गिरा, घंटों फर्श पर तड़पता रहा

Tue, 13 Aug 2019 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 13 Aug 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Unconscious patient Falldown on floor in mathura district hospital Video Goes Viral
जिला अस्पताल में भर्ती पलंग से गिरने के बाद घंटों जमीन पर पड़ा रहा - फोटो : वीडियो से ली गई तस्वीर
अधिकारियों के तमाम दावों के बाद भी मथुरा जिला अस्पताल के हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। अस्पताल के वार्ड ब्वाय से लेकर नर्स तक रोगी का ध्यान रखने में लापरवाही बरत रहे हैं। 
विज्ञापन


सोमवार को जिला अस्पताल प्रशासन की संवेदनहीनता उस समय सामने आई जब सर्जिकल वार्ड में भर्ती घायल रोगी पलंग (बिस्तर) से नीचे गिर गया और काफी देर तक तड़पता रहा। यह देख अन्य रोगियों के तीमारदारों ने उसे जैसे तैसे पलंग पर लिटाया। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि बिहार के आरा निवासी हरिनाथ तीन अगस्त को ट्रेन से गिरकर घायल हो गए थे। अपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार दोपहर बाद हरिनाथ अपने पलंग से नीचे जमीन पर गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिनाथ घंटों जमीन पर ही पड़े रहे लेकिन उन्हें उठाने के लिए न वार्ड ब्वाय वहां आया और न नर्स ने सुध ली। इस दौरान घायल हरिनाथ के शरीर पास पड़े बिस्किट के कारण चीटियां चिपक गईं। 

शरीर में गंभीर चोट लगने से लाचार हरिनाथ जमीन पर पड़ा चिल्लाता रहा, लेकिन कोई भी उसकी मदद के लिए नहीं पहुंचा। काफी देर बाद वार्ड में अन्य रोगी के तीमारदार ने जब हरिनाथ को जमीन पर पड़े देखा तो अन्य लोगों की मदद से उन्हें पलंग पर लिटाया। 

इस संबंध में जिला अस्पताल के सीएमएस डा. आरएस मोर्या ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो यह गलत है। वह जांच कराने के बाद लापवाही बरतने वाले वार्ड ब्वाय और नर्स के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed