फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uncle Sexual Abuse Girl Crime News

शर्मनाकः चाचा ने किशोरी से किया दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी के बाद परिवार ने छोड़ा घर

Tue, 21 Apr 2020 11:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 21 Apr 2020 11:05 AM IST
सार

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
 

विज्ञापन
Uncle Sexual Abuse Girl Crime News
बच्ची से दुष्कर्म(डेमो) - फोटो : Social media

विस्तार

थाना ताजगंज क्षेत्र में 14 साल की किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप किशोरी के चाचा पर लगाया गया है। पीड़ित परिवार ने आरोपी की धमकी से घर छोड़ दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


थाना ताजगंज क्षेत्र की रहने वाली किशोरी कक्षा सात की छात्रा है। घर में उसका चाचा भी रहता है। किशोरी का आरोप है कि चाचा उसे नहाते समय छुपकर देखता था। दो महीने पहले दो बार गलत काम किया।
विज्ञापन


इस दौरान धमकी दी थी कि अगर, माता-पिता को बताया तो सभी को जान से मार दूंगा। इस कारण किशोरी ने किसी को कुछ नहीं बताया। 16 अप्रैल को भी किशोरी घर में अकेली थी और वह खाना बना रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि चाचा ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर भाग गया। किशोरी ने माता-पिता को जानकारी दी। इस संबंध में पीड़ित की मां ने देवर से बात की। मगर, वह धमकी देने लगा। गालीगलौज कर उन्हें भगा दिया।

डर की वजह से पीड़ित परिवार सहित अपने रिश्तेदार के यहां चले गए। रविवार को पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। क्षेत्राधिकारी सदर विकास जायसवाल ने बताया कि दुष्कर्म, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी, पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed