{"_id":"66263e2c032a16886105ac47","slug":"uncle-ruined-sister-s-wedding-at-niece-s-wedding-brother-in-law-s-murder-created-uproar-2024-04-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेटी की शादी में पिता की हत्या: भांजी की शादी में मामा ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, जीजा की हत्या से मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी की शादी में पिता की हत्या: भांजी की शादी में मामा ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, जीजा की हत्या से मचा कोहराम
Mon, 22 Apr 2024 05:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 22 Apr 2024 05:13 PM IST
सार
भांजी की शादी में आए मामा ने अपने ही जीजा की हत्या कर दी। विवाद सिर्फ डीजे पर गाने बदलने को लेकर हुआ था। घटना के बाद आरोपी अपने बेटों और भांजों के साथ फरार है। पुलिस कातिलों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दे रही है।
विज्ञापन
बेटी की शादी में पिता की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र में मामा ने भांजी की शादी में बहन का सुहाग उजाड़ दिया। आरोपी ने भांजों के साथ मिलकर जीजा को इस कदर पीटा की उसकी जान चली गई। विवाह शादी में डीजे पर बज रहे गानों को लेकर हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बेटी की शादी के दिन पिता की हत्या से परिवार के लोगों में चीत्कार मच गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
कस्बा फतेहाबाद के कृष्णा धाम कॉलोनी निवासी रामबरन पुत्र मुन्नालाल की बड़ी पुत्री मधु की बरात प्रेंमपुर फिरोजाबाद से नेकराम लेकर आए थे। रविवार शाम को हंसी खुशी से बरातियां का स्वागत किया गया। रात दो बजे डीजे पर गाना बदलने को लेकर दुल्हन के पिता रामबरन और मामा राजू के बीच कहासुनी हो गई। लोगों ने बीच बचाव करा दिया, लेकिन इसके बाद मामा राजू अपने घर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार सुबह पांच बजे के करीब परिवार के लोग कन्यादान की तैयारी में लगे हुए थे। इसी बीच राजू अपने पुत्र सुनील और भांजे सचिन पुत्र मुकेश निवासी हरिकन्द थाना दिहोली धौलपुर, विष्णू पुष्पेन्द्र पुत्र अशोक निवासी मनिया धौलपुर, रंजीत पुत्र राजेन्द्र निवासी तिवाहा फतेहाबाद, विजय पुत्र सरनाम निवासी सधूपुरा इरादतनगर साथ आ धमका और घर में घुसकर सरिया और पत्थर से हमला कर दिया।
इस तरह हुए हमले से चीखपुकार मच गई। रामबरन और उसके भाई भूरी सिह, अनिल और विनोद बचाने आए तो उनके साथ भी बेरहमी से मारपीट की गई। इस दौरान चारों भाई घायल हो गए। जिसमें गंभीर घायल अवस्था में रामबरन को परिवार के लोग व रिश्तेदार हॉस्पीटल ले गए, जहां जांच के बाद डॉक्टरो ने रामबरन को मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर घर मे कोहराम मच गया।
मृतक के भाई अनिल ने राजू, सुनील, सचिन, विष्णु, पुष्पेन्द्र, रंजीत और विजय के खिलाफ थाना फ़तेहाबाद में तहरीर दी है। जानकारी पर प्रभारी निरीक्षक फ़तेहाबाद राकेश कुमार चौहान सहित एसीपी फतेहाबाद अमरदीप लाल मौके पर पहुंचे। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है।