फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uncle Beating 12 year old nephew with a rope in mathura

चाचा बना हैवान: 12 वर्षीय भतीजे की रस्सी से पिटाई, किया ऐसा हाल...; पीठ के निशान देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Tue, 10 Oct 2023 12:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 10 Oct 2023 12:12 PM IST
सार

परिवार के ही चाचा ने 12  वर्षीय भतीजे के साथ बर्बता की हदों को पार कर दिया। रस्सी से उसकी इस कदर पिटाई की कि पूरी पीठ लाल निशानों से भर गई। परिवार के लोगों ने जब ये देखा तो आरोपी के खिलाफ एसएसपी से शिकायत की। 

विज्ञापन
Uncle Beating 12 year old nephew with a rope in mathura
Mathura News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के सौंख में चाचा ने 12 वर्षीय भतीजे की रस्सी से इस कदर पिटाई लगाई कि उसके शरीर पर रस्सी के निशान बन गए। वो चीखता चिल्लाता रहा, लेकिन बेरहम चाचा को उस पर जरा भी तरस नहीं आया। मामले में पीड़ित किशोर को लेकर परिवार के लोगों ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


यहां का है मामला 
थाना मगोर्रा गांव कोसीखुर्द निवासी बनिया पुत्र रतन सिंह सोमवार की सुबह अपने घर पर खेल रहा था। तभी परिवार के ही चाचा गीतम सिंह व रोहिताश ने किशोर बनिया को पकड़ कर रस्सी से मारपीट कर दी। इससे किशोर के शरीर पर रस्सी के निशान बन गए। किशोर का रो-रोकर बुरा हाल है। इसे लेकर पीड़ित के सगे चाचा बल्ला सिंह उसको लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई। 
विज्ञापन


जांच के आदेश
एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय के आदेश पर थाना मगोर्रा पुलिस सक्रिय हुई और जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह का कहना है कि परिवार का आपसी मामला है। बताया जा रहा पीड़ित पक्ष पूर्व में कई बार अपने बच्चों से मारपीट करके शिकायत करता आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed