{"_id":"62825a16ceea0d464c3d96f1","slug":"uncle-and-nephew-killed-in-road-accident-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Road Accident in Mainpuri: नोएडा से रायबरेली जा रहे बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत, बालक का पिता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident in Mainpuri: नोएडा से रायबरेली जा रहे बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत, बालक का पिता घायल
Mon, 16 May 2022 07:35 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 16 May 2022 07:35 PM IST
सार
कुरावली क्षेत्र में रविवार रात को अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पर सात साल के बालक और उसके चाचा की मौत हो गई। जबकि बालक का पिता गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर मृतकों के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा से रायबरेली अपने घर जा रहे बाइक सवार चाचा-भतीजा रविवार की रात सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसा मैनपुरी के कुरावली क्षेत्र में हुआ। हादसे में सात वर्षीय बालक और उसके चाचा की मौत हो गई। बालक के पिता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार को पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
रायबरेली के थाना महाराजगंज क्षेत्र के गांव रामकोला निवासी 33 वर्षीय विजय बहादुर नोएडा में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। रविवार को वह नोएडा से भाई राजेश कुमार और उनके सात वर्षीय पुत्र अंश कुमार के साथ बाइक से रायबरेली जा रहा था। रात में किसी समय गांव अशोकपुर खटकानी के पास बाइक सवारों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में विजय बहादुर व सात वर्षीय अंश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। अंश व विजय के शव मोर्चरी में रखवाए। सोमवार को पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन