{"_id":"662637e5914fa10fc8092879","slug":"uncle-and-nephew-died-in-a-road-accident-gone-to-market-for-shopping-2024-04-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: सड़क हादसे में फूफा-भतीजे की मौत, खरीदारी करने गए थे बाजार; वापस लौटते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: सड़क हादसे में फूफा-भतीजे की मौत, खरीदारी करने गए थे बाजार; वापस लौटते समय हुआ हादसा
Mon, 22 Apr 2024 04:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 22 Apr 2024 04:30 PM IST
सार
फूफा-भतीजे बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहे थे। रास्ते में ये दर्दनाक हादसा हो गया। दोनों की मौत से परिवार में चीत्कार मचा हुआ है।
विज्ञापन
फूफा-भतीजे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के जसराना में रविवार की रात एटा शिकोहाबाद मार्ग के गांव नवादा पर अज्ञात वाहन के रौंदने से बाइक सवार फूफा-भतीजे की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के पुत्र ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना मटसेना के गांव बरामई निवासी 50 वर्षीय मुनेश चंद्र पुत्र दयाराम की ससुराल थाना जसराना क्षेत्र के गांव नगला इमलिया पाढ़म में है। वह रविवार शाम को अपनी ससुराल गए थे। जहां से खरीददारी करने के लिए वह अपने साले के पुत्र देवेश कुमार (26) पुत्र रामबहादुर के साथ जसराना बाजार खरीददारी करने के लिए गए थे। रात को वापस लौटते समय अज्ञात चार पहिया वाहन ने नवादा स्कूल के पास पप्पू की दुकान के सामने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे में मुनेश चंद्र और देवेश गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डाक्टरों ने मुनेश चंद्र को मृत घोषित कर दिया जबकि देवेश को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। सोमवार सुबह देवेश की भी उपचार के दौरान मौत हो गई।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना को लेकर मृतक मुनीश चंद्र के पुत्र संजू ने अज्ञात वाहन स्वामी के विरुद्ध जसराना थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी अंजीश कुमार का कहना है कि सड़क हादसे में फूफा-भतीजे की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर वाहन की तलाश की जाएगी।