{"_id":"5f4613c18ebc3e61e46e59ea","slug":"unclaimed-suitcase-found-in-mathura-old-city-bomb-disposal-squad-investigate","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुराः पुराने शहर में लावारिस सूटकेस ने मचाई सनसनी, बम की सूचना पर हुई छानबीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुराः पुराने शहर में लावारिस सूटकेस ने मचाई सनसनी, बम की सूचना पर हुई छानबीन
Wed, 26 Aug 2020 04:25 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 26 Aug 2020 04:25 PM IST
सार
मौके पर बम निरोधक दस्ता पहुंचा। हालांकि जांच के दौरान सूटकेस में निकले कागजात। इस बात से सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
लावारिस सूटकेस के होने से बम निरोधक दस्ता ने की जांच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के पुराने शहर की होलीवाली गली में सड़क पर बुधवार दोपहर संदिग्ध ब्रीफकेस मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों में ब्रीफकेस में बम रखे होने की अफवाह फैल गई। सूचना पर पहुंचा बम निरोधक दस्ता ब्रीफकेस को उठाकर ले गया। यमुना किनारे पहुंचने पर ब्रीफकेस को खोलकर देखा गया तो उसमें कागजात निकले।
बुधवार दोपहर करीब 12.10 बजे होली वाली गली निवासी कांग्रेस सेवा दल के पूर्व जिला प्रमुख वैद्य मनोज गौड़ जब अपने घर पहुंचे तो दरवाजे के ठीक सामने एक पुराना ब्रीफकेस रखा देखा।
उन्होंने आसपास के लोगों से ब्रीफकेस के बारे में पूछताछ की लेकिन किसी ने उसकी जानकारी नहीं दी। जिसके बाद उन्होंने ब्रीफकेस को गाय आदि से सुरक्षित किया और 112 नंबर पर पुलिस को सूचित किया।

सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता प्रभारी वीरेन्द्र सिंह यादव मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आसपास के लोगों को सुरक्षित करते हुए ब्रीफकेस का एक्स-रे कर उसमें रखे सामान की जानकारी ली गई। बाद में टीम के सदस्य ब्रीफकेस को अपने कब्जे में लेकर यमुना किनारे ले गए। जहां पहुंचने पर उन्होंने सूटकेस को खोला। उसमें मिले सामान को नष्ट कर दिया। बम निरोधक दस्ता के प्रभारी ने बताया कि ब्रीफकेस को नष्ट करने में मात्र आधा घंटा लगा।
बीफकेस में रखे थे अंजलि अग्रवाल का कागजात
ब्रीफकेस के अंदर एक कपड़े का ब्रीफकेस और उसके अंदर कागजात रखे मिले। बाकी कागजात से कोई जानकारी नहीं लग सकी लेकिन
एक कागजात मथुरा की रहने वाली अंजलि अग्रवाल का था। यह कक्षा आठ का रिजल्ट था।