फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   umeed

उम्मीदों को लगेंगे पंख, घूमेगा विकास का पहिया

Sat, 04 Jan 2020 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
umeed
04एमएनपी-11-शहर के स्टेशन रोड पर जाम में फंसे लोग - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। पेयजल, सड़क, स्वच्छता, बिजली और उद्योग की बुनियादी जरूरतों से आज भी जिला जूझ रहा है। शहर के कई मोहल्ले ऐसे हैं जहां पेयजल की सप्लाई नहीं है। गांव और मोहल्लों की गलियां और सड़कें बदहाल हैं। फाल्ट के नाम पर बिजली आम बात है। इसके साथ ही जिला उद्योग शून्य है। वर्ष 2020 में लोगों को उम्मीद है कि इन समस्याओं से राहत मिलेगी। प्रशासन, नगर पालिका, नगर पंचायत और ग्राम पंचायतें जनता को विकास का तोहफा देंगीं। बात नगर पालिका क्षेत्र की करें तो यहां पेयजल संकट, प्रकाश, सड़कों के निर्माण आदि के लिए प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। नए साल में नगर के लोगों को इन प्रमुख समस्याओं से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

उम्मीद-एक
पेयजल संकट से मिलेगी निजात
शहर में पेयजल संकट बड़ी समस्या है। नगर पालिका प्रशासन ने शहर में 150 नए हैंडपंप, तीन नलकूपों को रीबोर कराने के साथ ही 200 नए हैंडपंप लगाने की तैयारी की गई। उम्मीद जताई जा रही है कि 2020 में शहर के लोगों को पेयजल संकट से निजात मिल जाएगी। लोगों को पीने के पानी के लिए मुसीबत का सामना नहीं करना पड़ेगा। नगर पालिका प्रशासन भी इसके लिए तैयारियों में तेजी के साथ जुट गया है।
विज्ञापन

उम्मीद-दो
नए वार्डों को मिलेगी बिजली आपूर्ति
नगर पालिका परिषद में सात नए वार्ड जोड़े गए हैं। इन वार्डों में बिजली की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। विद्युत विभाग ने इन वार्दों में बिजली आपूर्ति सुचारु कराने के लिए यहां विद्युतीकरण कराने का निर्णय लिया है। सभी सात वार्ड का सर्वे करने के साथ ही यहां पोल लगवाए जा रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले तीन महीने के अंदर यहां बिजली का प्रकाश लोगों को उपलब्ध कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीद-तीन
कच्ची गलियों से मिलेगी निजात
शहर के कई वार्डों में कच्ची गलियां है। नगर पालिका परिषद बोर्ड की हाल ही में हुई बैठक में चार करोड़ की लागत से 20 गलियों के निर्माण का प्रस्ताव पास किया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि वर्ष 2020 में इन मोहल्लों के लोगों को जलभराव व कीचड़ की समस्या से निजात मिलेगी। यहां वर्षों से लोगों को जलभराव के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। नगर पालिका प्रशासन ने जलभराव से निजात के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
उम्मीद-चार
जाम से मिलेगी निजात
वर्ष 2019 में शहर के लोगों की सबसे बड़ी समस्या जाम रही। सड़कों पर अतिक्रमण के कारण लोगों को जाम में फंसकर घंटों समय बरबाद करना पड़ा। साल 2020 के शुरू से ही नगर पालिका ने जाम से निजात दिलाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। उम्मीद जताई जा रही है। नगर के लोगों को इस साल जाम की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। पुलिस की मदद से शहर के प्रमुख मार्गों से अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
शहर में जाम की प्रमुख समस्या है। जाम से निजात के लिए जिस प्रकार से नगर पालिका प्रशासन ने प्रयास किए हैं उससे लग रहा है कि इस साल जाम से नहीं जूझना होगा।
रेखा यादव प्रधानाध्यापिका
शहर के कई मोहल्लों में कच्ची गलियां हैं। जिसके चले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उम्मीद है कि इन मोहल्लों में नगर पालिका सड़कों बनवाने का कार्य करेगी।
किरन राठौर प्रधानाध्यापिका
शहर के कई मोहल्लों में गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। नगर पालिका से उम्मीद जताई जा रही है कि अब ये ढेर दिखाई नहीं देंग। कूड़ा गाड़ियों की मदद से कूड़ा उठवाया जाएगा।
ब्रज किशोर शिक्षक
कई मोहल्लों में बिजली की समस्या है। समस्या से निजात मिले तो लोगों को चोरी आदि की घटनाओं का भय न सताए। नगर पालिका खराब लाइटों को ठीक कराएगी यह उम्मीद है।
जुगल किशोर शिक्षक
शहर में कई स्थानों पर दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। जिससे जाम के हालात पैदा होते हैं। इस साल उम्मीद है कि नगर पालिका इस अतिक्रमण से निजात दिलाएगी।

प्रणवीर सिंह जिला संयोजक प्राथमिक शिक्षक संघ
शहर के कई मोहल्ले में पेयजल संकट है। नलकूप रीबोर कराया गया है। उम्मीद है कि इस साल इन मोहल्लों के लोगों को पेयजल संकट से निजात मिलेगी।
नीरज कुमार फार्मासिस्ट
शहर के लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। जाम से निजात के लिए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पेयजल संकट दूर करने के लिए हैंडपंप लगवाए जा रहे है। खराब नलकूप सही कराए गए हैं। सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है।
लालचंद भारती, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed