फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ujjwala Yojana Gas booking increased in agra

Ujjwala Yojana: दो सौ रुपये की सब्सिडी से 'उज्ज्वला' की उम्मीद हुई रोशन, आगरा में 30 फीसदी बुकिंग बढ़ी

Thu, 02 Jun 2022 12:24 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 02 Jun 2022 12:24 PM IST
सार

उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन पाने वालों को दो सौ रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी मिलती है। ऐसे में इन उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर के लिए करीब 800 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। 

विज्ञापन
Ujjwala Yojana Gas booking increased  in agra
एलपीजी सिलिंडर - फोटो : iStock

विस्तार

आगरा जिले में उज्ज्वला योजना में गैस कनेक्शन पाने वालों को दो सौ रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी मिलने से लाभार्थियों को कुछ राहत पहुंची है। इससे उज्ज्वला योजना में सिलिंडर बुक कराने की संख्या 30 फीसदी तक बढ़ी है। जिले में उज्ज्वला योजना में 1.70 लाख कनेक्शन हैं।

विज्ञापन

 
आगरा एलपीजी गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष सिकरवार ने बताया कि सिलिंडर महंगा होने से हर महीने शत प्रतिशत बुकिंग प्रभावित हुई थी। बीते 22 मई को उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दो सौ रुपये सब्सिडी और दी जा रही है। 12.29 रुपये सभी कनेक्शनधारकों को पहले ही मिल रहे हैं। 
विज्ञापन


ऐसे में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 212.29 रुपये की सब्सिडी मिल रही है। इस तरह से इनको सिलिंडर 803 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। एजेंसी संचालक भी इनको फोन कर सब्सिडी की जानकारी दे रहे हैं। इससे 30 फीसदी बुकिंग बढ़ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एकमुश्त रुपये देने में आती है परेशानी

ऑल इंडेन गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन आगरा संभाग के अध्यक्ष विपुल पुरोहित ने बताया कि जिले में करीब 120 गैस एजेंसी हैं, इनके संचालकों ने अपने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सब्सिडी की जानकारी देकर बुकिंग के लिए जागरूक किया है। कई ऐसे उपभोक्ता मिले, जिन्होंने एकमुश्त में 1015.50 रुपये जमा करने में दिक्कत होती है। लेकिन दो सौ रुपये की सब्सिडी से बुकिंग तेजी से बढ़ी है। 

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के बृजराम मीणा ने बताया कि दो सौ रुपये की सब्सिडी की जानकारी अभी सभी उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को नहीं है ऐसे में इनको गैस एजेंसी फोन पर सूचना दे रहे हैं। महीने भर में बुकिंग और बढ़ेगी और शत प्रतिशत हर महीने बुकिंग होगी।

सब्सिडी की पता चलने पर भरवाया सिलिंडर

केसर विहार आजमपाड़ा की रहने वाली नफीसा ने बताया कि उनके पति मजदूर हैं, आर्थिक तंगी के कारण हर महीने सिलिंडर नहीं भरवा पाते थे। गैस के लिए खाते में 200 रुपये की सब्सिडी की पता करने पर सिलिंडर भरवाया है।  

आर्थिक तंगी के कारण आ रही थी दिक्कत

ईदगाह की पूजा कुमारी ने बताया कि पति बेलदारी करते हैं। सिलिंडर महंगा होने के कारण आर्थिक तंगी के कारण दिक्कत आती थी। अब 200 रुपये खाते में आने की जानकारी पर बुक कराया है। 

कुछ तो राहत मिलेगी, बुक कराया सिलिंडर

नगला फकीरचंद की वीरा देवी ने बताया कि महंगा सिलिंडर होने के कारण दिक्कत आती थी, लेकिन 200 रुपये खाते में आने की जानकारी मिली, इससे कुछ तो राहत मिलेगी। सिलिंडर भी बुक कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed