फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   uaai, balmik, shop

विवाद ने पकड़ा तूल, तीसरे दिन भी नहीं खुलीं नाई समाज की दुकानें

Thu, 25 Jul 2019 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
uaai, balmik, shop
कासगंज के मोहनपुर में बंद नाई समाज की दुकानें - फोटो : KASGANJ
कासगंज। नगर पंचायत मोहनपुर में बाल कटिंग को लेकर नाई समाज एवं बाल्मीकि समाज के लोगों के बीच पनपा विवाद कभी भी तूल पकड़ सकता है, लेकिन पुलिस इस विवाद को सुलझाने में कोई रुचि नही ले रही। पुलिस की लापरवाही की वजह से तीन दिन से नाई समाज के लोगों ने अपनी दुकानें भी नहीं खोली हैं।
विज्ञापन

कस्बे में नाई समाज एवं बाल्मीकि समाज के लोगों के बीच बाल कटिंग, शेविंग आदि को लेकर विवाद चल रहा है। नाई समाज के लोग बाल्मीकि समाज के लोगों के बाल कटिंग, शेविंग आदि के कार्य नहीं करते। उन्हें डर है कि अगर ऐसा किया तो अन्य समाज के लोग उनकी दुकान पर आना बंद न कर देंगे। अपने बाल कटिंग, शेविंग आदि के कार्य न होने से बाल्मीकि समाज के लोग भी आक्रोशित हैं। दोनों समाजों के बीच कई बार विवाद भी हो चुका है। बताया जाता है बाल्मीकि समाज के लोग पिछले दिनों नाई समाज के लोगों को धमकी भी दे चुके हैं। इस धमकी के बाद से कस्बे के नाई समाज के लोगों ने तीन दिन से अपनी दुकानें नहीं खोली हैं। इस विवाद की वजह से अन्य समाज के लोगों के सामने भी समस्याएं आ रही हैं। बुुधवार को दोनों पक्षों के लोग अपनी अपनी फरियाद लेकर चौकी पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस को दोनों पक्षों ने अपनी अपनी शिकायत भी दी, लेकिन चौकी पुलिस ने दोनों पक्षों को गुरुवार को सुबह आने के लिए टहला दिया। पुलिस ने गुुरुवार को भी विवाद सुलझाने के लिए कोई ठोस कदम नही उठाए। नाई समाज के लोगों की दुकानों को खुलवाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए। दोनों पक्षों को बैठाकर बातचीत कराने की दिशा में भी कोई कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन

दोनों पक्षों को आज सुबह बुलाया गया, लेकिन कोई भी पक्ष पुलिस के पास नहीं पहुुंचा। जिससे अभी समस्या का निदान नहीं हो सका है। जोगेंद्र सिंह चौकी इंचार्ज, मोहनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed