फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two youths open fire in Kamala nagar market agra

भाजपा का झंडा लगी कार से आए युवकों ने किया बवाल, सरे बाजार फायरिंग

Sun, 12 Aug 2018 11:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 12 Aug 2018 11:55 AM IST
विज्ञापन
two youths open fire in Kamala nagar market agra
इसी कार से आए थे दो युवक - फोटो : अमर उजाला
आगरा के कमला नगर में शनिवार को रास्ते से एक्टिवा हटाने को लेकर दो युवकों में विवाद हो गया। दुकानदारों ने बीचबचाव कराया। इस पर एक युवक दोबारा पूर्व सांसद प्रतिनिधि और भाजपा का झंडा लगी एक्सयूवी कार में साथियों के साथ आया।
विज्ञापन


रंगबाजी में दो दुकानदारों की पिटाई की। कनपटी पर तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। दुकानदारों के एकजुट होने पर उक्त युवकों ने तीन राउंड फायरिंग की। दुकानदारों ने कार पर पथराव कर दिया। इस पर वो भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कार को बरामद कर लिया।
विज्ञापन


कमला नगर के मुख्य मार्केट में शाक्या मार्केट है। शनिवार सुबह 11 बजे मार्केट के सामने एक युवक एक्टिवा लेकर खड़ा था। तभी एक युवक एक्टिवा से निकलकर जा रहा था, उसके साथ युवती भी थी, उसने वहां खड़े युवक से एक्टिवा हटाने को कहा। युवकों में विवाद होने लगा, उनमें हाथापाई शुरू हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार को पीटा

तभी मार्केट के दुकानदार रोहित और पान विक्रेता ईश्वरी प्रसाद आ गए। उन्होंने दोनों में झगड़ा खत्म कराते हुए शांत कर दिया। मगर, दूसरे एक्टिवा पर सवार युवक देख लेने की धमकी देकर चला गया। 10 मिनट बाद वो एक्सयूवी गाड़ी से पहुंचा। कार पर पूर्व सांसद प्रतिनिधि लिखा हुआ था। भाजपा का झंडा भी लगा था। गाड़ी में तीन युवक सवार थे।
 
आरोप है कि सभी ने हथियार ले रखे थे। एक युवक ने दुकानदार रोहित के गाल पर तमाचा मारा। इसके बाद तमंचा लगा दिया। दूसरे युवक ने ईश्वरी प्रसाद को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। दोनों दुकानदारों ने शोर मचा दिया। इस पर आसपास के दुकानों से व्यापारी आ गए। व्यापारियों को आता देखकर दो युवकों ने दो फायर किए। तीसरा फायर मिस हो गया।

बाद में युवक गाड़ी से भागने लगे। व्यापारियों ने पथराव कर दिया। इससे गाड़ी के शीशे टूट गए। क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। मगर, तब तक कार सवार जा चुके थे। घटना के संबंध में ईश्वरी प्रसाद ने थाना न्यू आगरा में तहरीर दी। पुलिस ने फायरिंग की पुष्टि नहीं की। इसके साथ ही जांच के बाद ही मुकदमा दर्ज करने की बात कही।

व्यापारी हुए एकजुट

इस पर व्यापारी एकजुट हो गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। कमला नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बाजार बंद करने का एलान कर दिया। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। बाद में पुलिस ने कार की तलाश की। गाड़ी के नंबर के आधार से पुलिस राधा नगर में पहुंच गई। यहां से गाड़ी को बरामद कर कब्जे में ले लिया। 

पुलिस ने बताया कि गाड़ी मालिक आकाश मिश्रा है। वह घर पर नहीं मिला है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं कमला नगर में हुई घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसमें लोग कार पर सरिया और ईंट पत्थर से हमला करते हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed